बनने लगा रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण के सपनों का घर, देश की सबसे महंगी प्रॉपर्टी में है शामिल

Published : Nov 25, 2022, 06:06 PM IST
बनने लगा रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण के सपनों का घर, देश की सबसे महंगी प्रॉपर्टी में है शामिल

सार

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के रिश्ते को एक दशक का समय हो गया है। हालांकि, उनकी शादी को अभी 4 साल ही हुए हैं। हाल ही में ऐसी खबर आई थी कि रणवीर ने 12 साल की कड़ी मेहनत के बाद मुंबई में अपना घर खरीद लिया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की गिनती बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत और लॉयल कपल्स में होती है। कुछ महीने पहले इस जोड़ी ने मुंबई के बांद्रा इलाके में एक क्वाड्रुप्लेक्स (चार फ्लोर वाला घर) खरीदा था, जिसकी कीमत लगभग 119 करोड़ रुपए बताई जाती है और यह रेसिडेंशियल प्रॉपर्टी के लिहाज से देश की सबसे महंगी डील में से एक है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर और दीपिका के इस आलिशान घर के कंस्ट्रक्शन का काम शुरू हो गया है। कंस्ट्रक्शन के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

शाहरुख़, सलमान के पड़ोसी बनेंगे

रणवीर और दीपिका का यह क्वाड्रुप्लेक्स बैंडस्टैंड, बांद्रा में शाहरुख़ खान के बंगले मन्नत और सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के नजदीक स्थित सागर रेशम नाम की बिल्डिंग में स्थित है। कपल का घर बिल्डिंग के 16, 17, 18 और 19वें माले में फैला हुआ है। यह सी फेसिंग क्वाड्रुप्लेक्स है। रणवीर सिंह मुंबई में अपना खुद का आशियाना होने पर बेहद खुश और एक्साइटेड हैं।

12 साल संघर्ष के बाद रणवीर का अपना घर

इसी साल हुए फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के दौरान रणवीर ने खुलासा किया था कि 12 साल के संघर्ष के बाद फाइनली वे मुंबई में अपना घर खरीदने में सफल हुए हैं। उन्होंने बताया था कि घर की इंटीरियर डिजाइनिंग के लिए उनकी पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने बेंगलुरु के इंटीरियर डिजाइनर को हायर किया है। इसे महज संयोग कहें या प्लानिंग कि रणवीर और दीपिका ने यह घर तब खरीदा, जब उनके रिश्ते को 10 साल का वक्त बीत चुका है।

2012 में शुरू हुआ था रणवीर-दीपिका का अफेयर

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का अफेयर अफेयर वैसे तो संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की फिल्म 'गोलियों की रासलीला : रामलीला' के सेट पर शुरू हुआ था। लेकिन रणवीर इससे भी पहले से दीपिका को चाहते थे। बताया जाता है कि रणवीर ने दीपिका को 2012 में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान देखा था और पहली नजर में उन्हें उनसे प्यार हो गया था। फिल्म की रिलीज के बाद दीपिका पादुकोण ने एक इंटरव्यू में कहा था, "जब 2012 में मेरी रणवीर से मुलाक़ात हुई तो मैंने उनसे कहा था कि मुझे हमारे बीच कोई कनेक्शन महसूस होता है।" इसके बाद सगाई से पहले तक रणवीर और दीपिका ने एक-दूसरे को 6 साल तक डेट किया और फिर 14 नवम्बर 2018 को उन्होंने इटली के लेक कोमो में शादी कर ली।

'सर्कस' में दिखाई देंगे रणवीर सिंह

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'सर्कस' है, जो 23 दिसंबर को रिलीज होगी। वहीं, उनकी एक अन्य फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग भी पूरी हो चुकी हैं, जिसमें उनके अपोजिट आलिया भट्ट नजर आएंगी। दूसरी ओर दीपिका पादुकोण फिलहाल ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के साथ अपकमिंग फिल्म 'फाइटर' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

और पढ़ें...

Bhediya Review: वरुण धवन की फिल्म देख किसी ने कहा 'आ...थू', तो कोई बोला- कसम से मजा आ गया

Cirkus Teaser: 180 करोड़ की कॉमेडी फिल्म में रणवीर सिंह का डबल डोज, जानिए कैसी है फुल स्टारकास्ट?

'दृश्यम 2' से पहले इन 7 फिल्मों में साथ दिखे अजय देवगन और तब्बू, 2 को छोड़ सभी हिट रहीं

'Hera Pheri 3' से अक्षय कुमार के निकलने पर इमोशनल हुए सुनील शेट्टी, बोले- मैं उन्हें मिस करूंगा

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

बॉलीवुड के 5 सबसे TOXIC किरदार, SRK और काजोल से नफरत करने लगे थे दर्शक?
Sanjay Dutt के घर में पसरा मातम, 'धुरंधर' की सक्सेस के बीच इस करीबी का हुआ निधन