
मुंबई. रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म '83' का लंदन का शेड्यूल पूरा किया जा चुका है। वहां से लौटने के बाद एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपना एक चार सेकंड का वीडियो शेयर किया है। इसमें वे अपने नए लुक और ड्रेस में दिखा दे रहे हैं। रणवीर हमेशा से ही अपने अलग लुक के लिए जाने जाते हैं और फैंस उनके ड्रेसिंग सेंस को पसंद भी करते हैं। साथ ही कई यूजर्स उन्हें ट्रोल भी करने लगते हैं। ऐसे में इस बार उनके नए लुक का सोशल मीडिया यूजर्स जमकर मजाक उड़ा रहे हैं।
यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स
रणवीर के इस नए लुक को लेकर एक यूजर ने चांद से जोड़ते हुए लिखा, 'ये मिला था क्या इसरो को चांद पर ?' दूसरे ने लिखा, 'भाई तू अकेला ही पूरी दुनिया को इंटरटेन कर रहा है।' तीसरे ने लिखा, 'चंद्रयान फ्लॉप हो गया तुझे अब भी फैशन की पड़ी है।' वहीं एक ने लिखा, 'कौन है ये लोग, कहां से आते हैं ये।' इसके अलावा ऐसे बहुत सारे कमेंट्स किए गए हैं। कइयों ने तो भद्दे कमेंट्स भी लिखे हैं।
मुंबई में की जाएगी '83' की शूटिंग
फिल्म '83' के लंदन शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो चुकी है। पिछले तीन महीनों से लंदन में इस फिल्म की शूटिंग चल रही थी। अब फिल्म के मुंबई शेड्यूल की शूटिंग बाकी है। इस फिल्म के मुंबई शेड्यूल की शुरुआत 10 सिंतबर यानी मंगलवार के दिन से होगी। ये शूटिंग करीब तीन हफ्ते तक चलेगी। अगले महीने यानी अक्टूबर के पहले हफ्ते तक इसकी शूटिंग खत्म हो सकती है। साजिद नडियाडवाला, मधु मंटेना, शिबाशीष सरकार और विष्णु इंदूरी के द्वारा को-प्रोड्यूस की जा रही यह फिल्म अब अपने फाइनल शेड्यूल में है। बता दें, ये फिल्म भारतीय क्रिकेटर कपिल देव की बायोपिक है। इसमें 1983 में भारत द्वारा जीता गया वर्ल्ड कप की कहानी पर फोकस किया गया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।