पत्नी दीपिका ने रणवीर सिंह को लगाई फटकार तो डर से बंद कर दिया आयुष्मान खुराना से लाइव चैट

Published : Jun 06, 2020, 01:54 PM IST
पत्नी दीपिका ने रणवीर सिंह को लगाई फटकार तो डर से बंद कर दिया आयुष्मान खुराना से लाइव चैट

सार

कोरोना वायरस के फैलने के बाद सेलेब्स घर पर ही है। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं। ऐसे में रणवीर सिंह और आयुष्मान खुराना हाल ही में इंस्टाग्राम पर लाइव आए थे। दोनों इस दौरान मजेदार बातें कर रहे थे। तभी अचानक रणवीर चैट छोड़कर चले गए।

मुंबई. कोरोना वायरस के फैलने के बाद सेलेब्स घर पर ही है। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं। ऐसे में रणवीर सिंह और आयुष्मान खुराना हाल ही में इंस्टाग्राम पर लाइव आए थे। दोनों इस दौरान मजेदार बातें कर रहे थे। तभी अचानक रणवीर चैट छोड़कर चले गए। इसकी वजह हैं दीपिका पादुकोण। दरअसल, दीपिका पादुकोण ने रणवीर को जोर से डांट दिया, जिसके बाद उन्हें चुपचाप लाइव चैट से बाय कहकर जाना पड़ा था। 

सोकर उठे थे रणवीर

बॉलीवुड सेलेब्स लॉकडाउन के बीच सोशल मीडिया पर काफी वक्त बिता रहे हैं। आयुष्मान खुराना का इंस्टाग्राम लाइव सेशन काफी मजेदार रहा। रणवीर सोकर उठे थे और दोनों लॉकडाउन में लंबे हो रहे बालों पर चर्चा करने लगे। तभी रणवीर और आयुष्मान चैट सेशन में जोर-जोर से बातें करने लगे। इसके बाद रणवीर को चैट सेशन छोड़ना पड़ा।

 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखने के लिए मिल रहा हा कि रणवीर आयुष्मान से अचानक बाय बोलने लगते हैं। आयुष्मान बोलते हैं कि किसको बाय बोल रहे हैं तो वह बताते हैं, 'तेरी भाभी डांट रही हैं, कह रही हैं मैं जूम कॉल कर रही हूं चिल्ला मत।' आखिर में वह आयुष को 'आई लव यू' भी बोलते हैं।

बहरहाल, अगर दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो आयुषमान खुराना अमिताभ बच्चन के साथ 'गुलाबो सिताबो' में नजर आएंगे वहीं, रणवीर सिंह की अगली फिल्म '83' होगी। इस मूवी में दीपिका पादुकोण शादी के बाद पहली बार रणवीर सिंह के साथ लीड रोल में नजर आएंगी। इससे पहले दीपिका 'छपाक' में दिखी थीं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

'Border 2' 500 CR क्लब से कितनी दूर? India-Pak मैच के बीच सनी देओल की फिल्म ने की बंपर कमाई
Rajpal Yadav Case: तिहाड़ जेल में कैसी है राजपाल यादव की हालत, पत्नी राधा ने किया खुलासा