
मुंबई. रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म '83' के प्रमोशन में बिजी हैं। इससे से एक्टर के कई सारे लुक भी शेयर किए जा चुके हैं। अब सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह की एक नई फोटो वर्ल्ड कप हाथ लिए शेयर किए गई गई है। इसके साथ ही दूसरी फोटो में कपिल देव नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में रणवीर सिंह एकदम हूबहू कपिल देव की तरह दिख रहे हैं। घुंघराले बाल और हाथ में ट्रॉफी लिए चेहरे पर वही खुशी रणवीर के चेहरे पर दिख रही है।
1983 के विश्व कप पर आधारित है 83
फिल्म '83' में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 1983 के विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम की प्रतिष्ठित जीत को फिर से दोहराया गया है, क्योंकि इस जीत के साथ भारत ने इतिहास बनाया था और पहली बार विश्व कप जीत कर भारतीय क्रिकेट टीम ने देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया था। इस फिल्म में रणवीर सिंह जहां विश्वकप विजेता टीम के कप्तान कपिल देव की भूमिका में हैं, वहीं सुनील गावस्कर के रूप में ताहिर राज भसीन, मोहिंदर अमरनाथ के रूप में साकिब सलीम, संदीप पाटिल के रूप में चिराग पाटिल नजर आएंग।
शादी के बाद दीपिका के साथ पहली बार नजर आएंगे रणवीर
फिल्म '83' में रणवीर सिंह जहां कपिल देव की भूमिका में हैं, वहीं, दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रोमी देव के किरदार में नजर आएंगी। शादी के बाद दोनों स्टार्स की ये पहली फिल्म है, जब वे एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। हालांकि, शादी के बाद दीपिका की पहली सोलो मूवी 'छपाक' थी। इसमें वो एक एसिड अटैक सर्वाइवर का रोल प्ले करते हुए नजर आई थीं। हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स फिल्म कही जा रही '83' 10 अप्रैल को रिलीज होगी। निर्देशक कबीर खान की ये फिल्म तीन भाषाओं में रिलीज होने जा रही है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।