दुर्गापूजा के मौके पर बच्चों की इस फोटो पर रवीना का आया दिल, सोशल मीडिया यूजर्स ने भी दिए ऐसे रिएक्शन्स

Published : Oct 08, 2019, 02:02 PM IST
दुर्गापूजा के मौके पर बच्चों की इस फोटो पर रवीना का आया दिल, सोशल मीडिया यूजर्स ने भी दिए ऐसे रिएक्शन्स

सार

इस फोटो में स्कूल के कुछ बच्चों ने मॉं दुर्गा की प्रतिमा के जैसा पोज बना कर फोटो खिंचवाई है, बच्चें तस्वीर में बहुत प्यारे और मासूम लग रहे हैं।

मुंबई. नवरात्र के दिनों में सोशल मीडिया में देवी की अलग-अलग मूर्तियों की तस्वीरें शेयर हो रहीं हैं। देवी के पांडालों में कौन सेलेब्रिटी कब पहुंचा ये खबरें भी बहुत चल रहीं हैं। इसी बीच कुछ बच्चों की एक तस्वीर भी खूब वायरल हो रही है। इस फोटो में स्कूल के कुछ बच्चों ने मॉं दुर्गा की प्रतिमा के जैसा पोज बना कर फोटो खिंचवाई है। बच्चें तस्वीर में बहुत प्यारे और मासूम लग रहे हैं।

रवीना ने शेयर की फोटो

दरअसल, इस वायरल हो रही फोटो को एक्ट्रेस रवीना टंडन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है और साथ में लिखा, "अब तक की सबसे प्यारी तस्वीर और बच्चों ने मॉं दुर्गा का बहुत सुंदर चित्रण किया है जो मैंने इंटरनेट पर देखा। जय माता दी।"

इतनी शानदार है तस्वीर

ये स्कूल के बच्चों की उनकी युनिफार्म में ली गई तस्वीर है। जिसमें एक बच्ची दुर्गा बनी है और उसके पीछे कुछ बच्चों के हाथ हैं, एक लड़का शेर और एक महिषासुर बना दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर को रवीना के ट्विटर हैंडल पर देखने के बाद, लोगों के कंमेट्स की झड़ी लग गई। कोई उसी तस्वीर के जैसी तो कोई बच्चों की बनाई झाकियों की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा है। 

 

 

 

 

 

लोगों के कमेंट्स में दिखी नई तस्वीरें, अब ये भी चर्चा में हैं। 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

कातिलाना अदाओं से छाईं Malaika Arora, लेटेस्ट फोटोशूट ने बढ़ाया पारा- 6 PHOTOS
Dhurandhar 2 Collection Day 47: रिलीज के डेढ़ महीने बाद कितने कमा रही धुरंधर 2, नंबर-1 बनने से कितनी दूर