सोनम कपूर और आनंद आहूजा के बेटे को रिया कपूर ने दिया नाम, आपने सुना है पहले कहीं

Published : Aug 27, 2022, 07:23 PM ISTUpdated : Aug 27, 2022, 08:11 PM IST
सोनम कपूर और आनंद आहूजा के बेटे को रिया कपूर ने दिया नाम, आपने सुना है पहले कहीं

सार

रिया कपूर ने वेलकम सेरेमनी की झलकिया शेयर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। वहीं उन्होंने अपने भतीजे को प्यारा सा उपनाम भी दिया है। देखें क्या आप इस नाम से परिचित हैं। रिया कपूर ने  सोनम-आनंद के बेबी के घर आने का  वीडियो शेयर किया था। 

एंटरटेनमेंट डेस्क, Rhea Kapoor named Sonam Kapoor and Anand Ahuja son : सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने हाल ही में अपने बेबी बॉय का वेलकम किया। 26 अगस्त को दंपति पहली बार बच्चे को लेकर घर पहुंचे। रिया कपूर ने इन पलों को यादगार बनाने के लिए जमकर तैयारियां की थी, वहीं रिया ने इन पलों को वीडियो में कैद किया, उस समय उनके चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही थी। वहीं नवजात के साथ दंपति के घर में एंट्री करने से पहले फैमिली ने ईश्वरको धन्यवाद दिया, सभी ने मिलकर प्रार्थना भी की। जब सेलिब्रेशन चल रहा था, इस दौरान रिया ने बेबी बॉय को  प्यारा उपनाम सिम्बा भी दिया है।

सोनम ने शेयर किया बेबी के वेलकम का वीडियो 
इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए गए वीडियो में उनका घर पीले और नीले रंग के गुब्बारों से सजा हुआ नजर आ रहा है।  उन पर 'वेलकम होम' लिखे बैनर भी हैं जिन पर 'बेबी कपूर आहूजा' लिखा हुआ है। सजावट में ब्राइटनेस  लाने के लिए फ्लोरल एसेंस का इस्तेमाल किया गया था। इन्हें शेयर करते हुए रिया ने लिखा, 'वेलकम होम अवर सिम्बा'।  देखें वीडियो :
 

पूरे घर में दिखी खुशियां

 इस बीच, जैसे ही बच्चा घर पहुंचा, अनिल कपूर और आनंद ने मीडिया और स्टाफ सदस्यों को मिठाई बांटी। सोनम कथित तौर पर जल्द ही एक इंटरव्यु में पहली बार माता-पिता होने के अपने एक्सपीरिएंस के बारे में बात करेंगी। सोनम ने मां बनने के बारे में अपनी  राय बताते हुए कहा, "प्राथमिकताएं बदलती हैं और मुझे लगता है कि बच्चा मेरा हो जाएगा। सच तो यह है कि उन्होंने इस दुनिया में आना ही नहीं चुना। आपने उन्हें यहां लाने का फैसला किया, इसलिए यह एक बहुत ही स्वार्थी फैसला है," । 

सोनम कपूर की लाइन-अप
वर्क फ्रंट की बात करें तो  सोनम कपूर AK vs AK  की रिलीज के बाद काम से ब्रेक लिया था। जिसमें उन्होंने कैमियो का रोल प्ले किया था। इससे पहले वह द जोया फैक्टर में नजर आई थीं। वह अगली बार क्राइम थ्रिलर फिल्म ब्लाइंड में दिखाई देंगी जो ओटीटी पर रिलीज़ होगी। वह हाल ही में कॉफी विद करण में अर्जुन कपूर के साथ नजर आई थीं।

ये भी पढ़ें
50-60 करोड़ फीस लेने वाले इन साउथ के दिग्गजों का नहीं चला बॉलीवुड में जलवा, 3 को छोड़ बाकी सब Flop 

तारक मेहता.. की बबिताजी ने बनारसी साड़ी और बालों में गजरा लगा ढाया कहर, क्रेजी हुए फैन्स, PHOTOS

तलाकशुदा अरबाज-मलाइका को साथ देख लोगों को आई इनके बेटे पर दया, बोले- कैसी हो गई बेचारे की जिंदगी

Hit की गारंटी नहीं सलमान खान, 8 हीरोइनों का 'दबंग' संग डेब्यू रहा Flop, 2 हुई इंडस्ट्री से अचानक गायब

जाह्नवी कपूर ने निक्कर में फ्लॉन्ट की सेक्सी टांगे, मलाइका अरोड़ा ने जिम लुक में ढाया कहर, PHOTOS

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

भेलपुरी बनाने में भी एक्सपर्ट Salman Khan, वायरल वीडियो देख चौंके फैंस
1100Cr कमा Dhurandhar ने लगाई BOX OFFICE पर दहाड़, अब आ रही OTT पर मचाने गदर