ऋषि कपूर ने किया पीएम के लॉकडाउन का सपोर्ट तो एक शख्स ने पूछा दारू का कोटा फुल है ना चिंटू चाचा

Published : Mar 25, 2020, 12:35 PM ISTUpdated : Mar 25, 2020, 10:47 PM IST
ऋषि कपूर ने किया पीएम के लॉकडाउन का सपोर्ट तो एक शख्स ने पूछा दारू का कोटा फुल है ना चिंटू चाचा

सार

21 दिन के लॉकडाउन के ऐलान के बाद एक शख्स ने ऋषि कपूर से सवाल किया, "दारू का कोटा फुल है ना चिंटू चाचा।" शख्स के इस सवाल पर ऋषि ने अपने अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने शख्स के सवाल का जवाब देते हुए लिखा, "ये एक और इडियट।" 

मुंबई. दुनियाभर में कोरोना की वजह से हजारों लोग मौत के मुंह में चले गए हैं। ये वायरस भारत में पैर पसार रहा है। इसी को देखते हुए पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि वे इस महामारी से बचने के लिए घर में रहे हैं। उन्होंने देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन किया है। आमजन की तरह बॉलीवुड सेलेब्स ने भी पीएम मोदी की बात मानकर खुद को घर में बंद कर लिया है। 


ऋषि कपूर से पूछा
पीएम मोदी के इस ऐलान पर लगातार लोगों के साथ-साथ सेलेब्स भी खूब रिएक्ट कर रहे हैं। हालांकि, ऐसे समय में ऋषि कपूर से एक शख्स ने ऐसा सवाल किया है, जिस पर एक्टर ने उनको खरी-खोटी सुना दी है। ऋषि कपूर का यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है।


21 दिन का लॉकआउन
21 दिन के लॉकडाउन के ऐलान के बाद एक शख्स ने ऋषि कपूर से सवाल किया, "दारू का कोटा फुल है ना चिंटू चाचा।" शख्स के इस सवाल पर ऋषि ने अपने अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने शख्स के सवाल का जवाब देते हुए लिखा, "ये एक और इडियट।" एक्टर के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 


लोगों ने किया रिएक्ट
शख्स को खटी-खोटी सुनाते देख लोगों ने ऋषि कपूर को सलाह दी। एक ने कहा- जाने दो सर, अभी चुनौतियों से निपटना है।  एक अन्य ने कमेंट किया- इग्नोर सर, लोग तो बोलते है, इन पर ध्यान देने की जरूरत नहीं। एक अन्य ने कमेंट किया- लोग क्रेजी है सर, इनको सीरियसरी मत लो। वहीं कुछ लोगों ने ऋषि कपूर के मजे भी लिए। एक ने कमेंट किया- मजे करिए चिंटू जी अब इस प्रकार का वाद विवाद हमारे लिए किसी मनोरंजन और व्यस्त करने वाली रणनीति से कम नहीं...। एक अन्य ने लिखा- इनका हमेशा कोटा फुल रहता है। ऊंट है स्टोर करके रखते है। 


ठीक हो रहे कोरोना के मरीज
भारत में कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या 500 पार हो गई है। मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक अब तक 519 कोरोना के मरीजों का पता चला है, जबकि 10 लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को अब तक 52 नए मामले सामने आ चुके हैं। अच्छी खबर ये है कि 40 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Sunny Deol संग रिश्ते के सवाल पर भड़कीं सौतेली मां हेमा मालिनी, जानिए क्या कहा?
रानी मुखर्जी की वो आखिरी 5 फिल्में, 3 हिट-2 फ्लॉप, एक के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड