'स्त्री' के बाद फिर से भूतनी का दूल्हा बनेंगे राजकुमार राव, रिलीज हुआ 'रूही' का ट्रेलर

Published : Feb 16, 2021, 03:05 PM IST
'स्त्री' के बाद फिर से भूतनी का दूल्हा बनेंगे राजकुमार राव, रिलीज हुआ 'रूही' का ट्रेलर

सार

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव, वरुण शर्मा और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म 'रूही' का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज किया जा चुका है। फिल्म में जाह्नवी कपूर एक ऐसी लड़की का किरदार निभा रही हैं, जिस पर चुड़ैल का साया है।

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव, वरुण शर्मा और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म 'रूही' का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज किया जा चुका है। फिल्म में जाह्नवी कपूर एक ऐसी लड़की का किरदार निभा रही हैं, जिस पर चुड़ैल का साया है। वहीं, राजकुमार राव और वरुण शर्मा इस हॉरर फिल्म के बीच-बीच में हंसी के फुव्वारे छोड़ते नजर आएंगे। मूवी की ट्रेलर जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अकाउंट पर शेयर किया है और कहना होगा कि ये वाकई काफी मजेदार है। 'स्त्री' के कॉन्सेप्ट पर है 'रूही' की स्टोरी...

साल 2018 में रिलीज हुई वास्तविक घटनाओं पर आधारित फिल्म 'स्त्री' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी। फिल्म की कहानी स्त्री की तरह ही चुड़ैल वाले कॉन्सेप्ट पर आधारित है, साथ ही इसे एक हॉरर कॉमेडी स्टोरी बनाया गया है। इसका निर्माण 'स्त्री' के ही मेकर्स ने किया है। फर्क इतना सा जरूर है कि पिछली फिल्म में ज्यादातर जद्दोजेहत चुड़ैल को ढूंढने की थी और इस बार राजकुमार राव पहले से जानते हैं कि चुड़ैल का साया किसमें है।

 

पब्लिक का मिला पॉजिटिव रिस्पांस

जाह्नवी की इस फिल्म के ट्रेलर पोस्ट किए दाने के कुछ ही मिनटों में इस पर काफी लाइक्स और शेयर्स मिल रहे हैं। फैंस ने कमेंट बॉक्स में अपने रिएक्शन्स दिए हैं। राजकुमार राव ने ट्विटर पर फिल्म का ट्रेलर शेयर किया है, जिस पर फैंस ने अपने रिएक्शन्स दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आप सभी कमाल का काम किया है।' तमाम फैन्स ने ट्रेलर की तारीफ की है। कुछ ने फिल्म के पंचलाइनर्स पर रिएक्ट किया है, तो किसी को ये काफी डरावना लगा।

'स्त्री' का सीक्वल है 'रूही'

दरअसल, 'स्त्री' की पंचलाइन मेकर्स ने 'अब मर्द को दर्द होगा' रखी थी और रूही की पंचलाइन मेकर्स ने "अब मर्द को ज्यादा दर्द होगा' रखी है, इसलिए बहुत से फैन्स इस बात से कनफ्यूज हैं कि क्या ये फिल्म 'स्त्री' की सीक्वल है। कुछ लोगों ने कमेंट बॉक्स में और ट्विटर पर ये सवाल पूछा भी है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

मौत से 2 घंटे पहले किस हाल में थे मुश्ताक खान, राजपाल यादव ने बताया आखिरी मुलाक़ात का किस्सा
अक्षय कुमार की 'हैवान' 14 दिन में ही थिएटर्स से बाहर, जानिए मेकर्स को लगाया कितने करोड़ का चूना!