
मुंबई. जूनियर एनटीआर और रामचरण की फिल्म 'आरआरआर' हर दिन नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। एसएस राजामौली की फिल्म सुपरहिट हो चुकी है। रिलीज के चार दिन बाद ही इसे सुपरहिट घोषित कर दिया गया था। साउथ के अलावा इस मूवी का हिंदी संस्करण भी असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। वहीं, दूसरे मुल्कों में भी मूवी देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। फिल्म ने वर्ल्ड वाइट 600 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की मूवी की सफलता को देखकर बॉलीवुड सेलेब्स हैरान हैं। सलमान के बाद रणवीर सिंह और कंगना रनौत ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।
दुबई एक्सपो 2022 में पहुंचे रणवीर सिंह (Ranveer Singh) से आरआरआर की सफलता को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'आरआरआर हॉलीवुड फिल्म कलेक्शन को पछाड़ रहा है। यह भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का क्षण है।' उन्होंने आगे फिल्म निर्माता की प्रशंसा की और कहा कि जिस तरह से वह अपनी कहानियों को बताते हैं वह वास्तव में अभूतपूर्व है। '83'फेम ने आगे कहा कि राजामौली सर जिस तरह से कहानियां सुनाते हैं, हमें उससे प्यार हो गया है।
कंगना एसएस राजामौली की हुईं फैन
वहीं, कंगना रनौत ने राजामौली को भारतीय फिल्मों का सबसे महान निर्देशक बताया। अदाकारा ने अपने इंस्टा स्टोरी पर राजामौली की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,'राजामौली सर ने साबित कर दिया है कि वह अब तक के सबसे महान भारतीय फिल्म निर्देशक हैं। उन्होंने कभी असफल फिल्म नहीं दी है।'
कंगना ने आगे लिखती हैं, ‘उनके बारे में सबसे अच्छी बात उनकी सफलता नहीं बल्कि एक कलाकार के रूप में उनकी विनम्रता, सादगी, अपने राष्ट्र और अपने धर्म के लिए उनका महान प्रेम है। आप जैसा रोल मॉडल पाकर बहुत अच्छा लगा सर। आपकी फैन।'
सलमान खान हैं हैरान
इससे पहले, सलमान खान ने देश भर में आरआरआर के इतना अच्छा प्रदर्शन करने पर खुशी व्यक्त की थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह देखकर मैं हैरान हूं कि साउथ की फिल्में यहां अच्छा प्रदर्शन करती हैं। लेकिन हिंदी फिल्में साउथ में पैसे क्यों नहीं कमाती है।
और पढ़ें:
रणबीर कपूर जल्द ही आलिया को बनाएंगे अपनी दुल्हनिया, एक्टर ने किया ये ऐलान
कंगना रनौत का सपना रह जाएगा अधूरा! विवेक अग्निहोत्री ने उनके साथ फिल्म बनाने से इस वजह से किया इंकार
वरुण धवन भी करने जा रहे हैं ओटीटी में डेब्यू, प्रियंका चोपड़ा के साथ इस सीरीज में आएंगे नजर
प्रियंका चोपड़ा-सलमान खान समेत बॉलीवुड के ये सेलेब्स नहीं बन सकते कभी दोस्त
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।