करीना की डिलिवरी से पहले घर के बाहर यूं नजर आए सैफ और बेटा तैमूर, करिश्मा और बबीता भी पहुंचीं

Published : Feb 18, 2021, 05:28 PM IST
करीना की डिलिवरी से पहले घर के बाहर यूं नजर आए सैफ और बेटा तैमूर, करिश्मा और बबीता भी पहुंचीं

सार

मुंबई। करीना कपूर (Kareena Kapoor) अब कभी भी मां बन सकती हैं। ऐसे में पूरा परिवार नन्हे मेहमान के आने की तैयारियों में जुट गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करीना अब कभी भी अस्पताल में भर्ती हो सकती हैं। यही वजह थी कि बीती रात बहन करिश्मा कपूर और उनकी मां बबीता करीना के घर पहुंची हैं। दूसरी ओर, करीना की डिलिवरी से पहले उनके पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर को घर के पास स्पॉट किया गया है। 

सैफ अली खान अपने बेटे तैमूर के साथ घर के पास नजर आए। फोटो में सैफ हाफ स्लीव्स की टी-शर्ट और हाफ पैंट में नजर आए। वहीं तैमूर ब्लू टी-शर्ट और ब्लैक लोअर में बेहद क्यूट लग रहे हैं। बता दें कि करीना की ड्यू डेट अब नजदीक है। कहा जा रहा है कि वो मिड फरवरी में अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। करीना ने 2020 के अगस्त महीने में अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था।  

वहीं करीना की डिलिवरी से पहले उनकी ननद सोहा अली खान ने अपने घर में एक नए सदस्य का स्वागत करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सोहा अपनी छत पर नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने एक नन्हे डॉगी को गोद में लिया है और उसे प्यार से सहला रही हैं। इससे पहले सोहा अली खान ने भाई सैफ के साथ एक फोटोशूट कराया था। इसके वीडियो को शेयर करते हुए सोहा ने लिखा था- इंतजार कीजिए, द हाउस ऑफ पटौदी का नया कलेक्शन आने वाला है।

PREV

Recommended Stories

Dhurandhar अक्षय खन्ना ने इन 5 फिल्मों में किया निगेटिव रोल, विलेन बन छाए थे पहली मूवी में
Vikram Bhatt गिरफ्तार, आलिया भट्ट के चाचा ने की 30 CR की ठगी?