कास्टिंग काउच पर छलका सलमान की एक्ट्रेस का दर्द, बोली- जब किसिंग सीन के बहाने बदतमीजी पर उतर आया डायरेक्टर

Published : Sep 16, 2019, 09:23 PM ISTUpdated : Sep 16, 2019, 09:24 PM IST
कास्टिंग काउच पर छलका सलमान की एक्ट्रेस का दर्द, बोली- जब किसिंग सीन के बहाने बदतमीजी पर उतर आया डायरेक्टर

सार

14 मई, 1987 को मुंबई में जन्मी जरीन 32 साल की हो चुकी हैं। 22 साल की उम्र में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली जरीन आज भी बड़ी कामयाबी की तलाश में हैं। नाकाम होती फिल्मों के चलते उनका करियर बहुत धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।

मुंबई। सलमान खान के साथ फिल्म 'वीर' से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस जरीन खान ने बॉलीवुड में फैले कास्टिंग काउच को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एक एंटरटेनमेंट पोर्टल को दिए इंटरव्यू के दौरान जरीन ने बताया कि एक बार एक डायरेक्टर ने किस‍िंग सीन की रिहर्सल के बहाने उनसे बदतमीजी करने की कोशिश की थी। जरीन ने आगे कहा- ''उस वक्त मैं इंडस्ट्री में नई-नई आई थी, तभी एक डायरेक्टर ने मुझसे कहा कि तुम्हें अपने अंदर की झिझक को बाहर निकालना होगा। हालांकि मैंने उस डायरेक्टर की इस डिमांड को सिरे से खारिज कर दिया था।''

जब एक शख्स ने कही प्रोजेक्ट में मदद करने की बात : 
जरीन ने बताया कि उनके फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित होने के बाद भी एक शख्स ने उनसे कहा था कि अगर वे दोस्ती से आगे जाने के लिए राजी होती हैं तो वह उनके अगले प्रोजेक्ट में मदद कर सकता है। जरीन के मुताबिक, उनके लिए अपना आत्मसम्मान बेहद मायने रखता है। इसके साथ ही इस इंडस्ट्री में इस बात की भी गारंटी नहीं है कि कोई आदमी अपनी शर्तों पर सहमत होने के बाद भी आपकी मदद करेगा।

जब पेट के निशान का उड़ा मजाक तो जरीन ने दिया जवाब : 
कुछ दिनों पहले जरीन खान ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उनका पेट नजर आ रहा था। इसे लेकर कुछ लोगों ने उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा- ये तुम्हारे पेट को क्या हो गया? वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- मुझे तो ये देखकर उल्टी हो जाएगी। इस पर जरीन ने करारा जवाब देते हुए कहा- ''जो लोग यह जानने को उतावले हो रहे थे कि आखिर मेरे पेट को क्या हो गया है, ये उनके लिए है। यह उस शख्स का नेचुरल पेट है, जिसने 50 किलो से ज्यादा वजन घटाया है। यह ऑरिजिनिल है और इसे न तो फोटोशॉप किया गया है और न ही किसी तरह का ऑपरेशन हुआ है।

कौन हैं जरीन खान...
14 मई, 1987 को मुंबई में जन्मी जरीन 32 साल की हो चुकी हैं। 22 साल की उम्र में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली जरीन आज भी बड़ी कामयाबी की तलाश में हैं। नाकाम होती फिल्मों के चलते उनका करियर बहुत धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। पिछले 6 सालों में जरीन ने सिर्फ 5 फिल्मों में काम किया है, जिसमें दो फिल्मों में उन्होंने अपीयरेंस रोल किया, जबकि एक तमिल और पंजाबी फिल्म रही। जरीन ने जब बॉलीवुड में करियर का आगाज किया तो उनका वजन काफी ज्यादा था, लेकिन सलमान की सलाह से वो हमेशा अपना वजन कम करती रहती हैं। जरीन अब काफी स्लिम दिखाई देती हैं, लेकिन एक समय उनका वजन 100 किलो था। हालांकि, अब उनका वजन 50 किलो के आसपास है। 
 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Middle East Crisis: बेटी संग दुबई में फंसी यह एक्ट्रेस कौन, जो हाल बताते-बताते रो पड़ी!
Iran-Israel Crisis के बीच फंसी मलाइका अरोड़ा की मां, आंखों से देखा दहलाने वाला मंजर