
मुंबई. बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) अपना बर्थडे अपने पनवेल फार्म हाउस पर सेलिब्रेट किया। जहां पर बॉलीवुड के कई नामचीन हस्तियां पहुंची। इसी में एक नाम जेनेलिया डिसूजा (Genelia D’Souza) का भी है। अदाकार ना सिर्फ भाईजान के जन्मदिन में शरीक हुई बल्कि उनके साथ जबरदस्त डांस भी किया। सोशल मीडिया पर डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
बॉलीवुड की चुलबुली अदाकारा जेनेलिया डिसूजा ने अपने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर कर फैंस को तोहफा दिया। इस वीडियो में सलमान और जेनेलिया दोनों की किसी इंग्लिश गाने पर पूरे मस्ती में डांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं बॉलीवुड से जुड़े दो लोग बात कर रहे है। खास बात ये है कि इस वीडियो में सलमान और जेनेलिया दोनों ही एक कलर की टीशर्ट में दिख रहे हैं।
फैंस वीडियो देख कर रहे फनी कमेंट
जेनेलिया ने इस वीडियो को शेयर करते हुए सलमान खान को जन्मदिन की बधाई भी दी है। उन्होंने अपने इस पोस्ट में लिखा, ‘सबसे बड़े दिल वाले व्यक्ति को जन्मदिन की बधाई। ईश्वर आपको ढेर सारी खुशियां, प्यार और अच्छा स्वास्थ्य दें। वी लव यू- आज भाई का बर्थडे है।' इस वीडियो पर फैंस खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक फैंस ने लिखा, 'सांप काटने से पहले भाईजान नाचते हुए। वहीं, कुछ यूजर्स ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
सलमान खान को सांप ने काटा
बता दें कि सलमान खान के बर्थडे से ठीक एक रात पहले उन्हें सांप ने काट लिया था। सलमान अपना जन्मदिन मनाने के लिए पनवेल स्थित फॉर्महाउस पहुंचे थे और यहीं सांप ने उन्हें डस लिया। सांप काटने के बाद आनन-फानन में सलमान को रात 3 बजे ही कामोठे के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से वो स्वस्थ्य होकर लौटे। इसके बाद परिवार और दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी की।
कैटरीना कैफ ने दी भाईजान को जन्मदिन की बधाई
इससे पहले कैटरीना कैफ ने भी सलमान को बर्थडे विश किया था। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सलमान खान की एक फोटो शेयर कर लिखा ‘आपको जन्मदिन की बधाई, लव, रोशनी और ब्रिलिएंस हमेशा आपके साथ रहे।' इसके अलावा बॉलीवुड के कई सितारों ने भाईजान को जन्मदिन की बधाई दी।
और पढ़ें:
AAMIR KHAN ने बेटी इरा खान के साथ मनाया क्रिसमस, फैंस बोलें- पापा ज्यादा स्टाइलिश लग रहे हैं
मशहूर कॉमेडियन Mushtaq Merchant का निधन, शोले समेत इन फिल्मों में कर चुके हैं काम
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।