अरबाज खान करने जा रहे विवेक ओबेरॉय के साथ इस फिल्म में काम, क्या सलमान करेंगे रिएक्ट!

Published : Nov 28, 2020, 09:25 PM IST
अरबाज खान करने जा रहे विवेक ओबेरॉय के साथ इस फिल्म में काम, क्या सलमान करेंगे रिएक्ट!

सार

सलमान खान (Salman Khan) और विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) के बीच 36 का आंकड़ा है। लेकिन खबरें हैं कि सलमान के छोटे भाई अरबाज खान (Arbaaz Khan) अब विवेक ओबेरॉय के साथ फिल्म में काम करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरबाज खान विवेक के साथ फिल्म 'रोजी- द सैफरन चैप्टर' में काम करने वाले हैं। 

मुंबई। सलमान खान (Salman Khan) और विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) के बीच 36 का आंकड़ा है। लेकिन खबरें हैं कि सलमान के छोटे भाई अरबाज खान (Arbaaz Khan) अब विवेक ओबेरॉय के साथ फिल्म में काम करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरबाज खान विवेक के साथ फिल्म 'रोजी- द सैफरन चैप्टर' में काम करने वाले हैं। इसी फिल्म के जरिए श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी डेब्यू करने जा रही हैं। 

इस फिल्म के प्रोड्यूसर खुद विवेक ओबेरॉय हैं और फिल्म में मुख्य भूमिका भी उन्हीं की रहेगी। फिल्म में अरबाज उनके साथ काम तो करेंगे लेकिन उनका रोल को-एक्टर का ही रहेगा। हालांकि अब सवाल ये है कि विवेक ओबेरॉय के साथ काम अरबाज के काम करने पर उनके बड़े भाई सलमान का क्या रिएक्शन आता है। बात अगर सलमान की करें तो वो इस वक्त रियलिटी शो बिग बॉस की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा वो जल्द अपनी मेगाबजट फिल्म टाइगर 3 पर भी काम शुरू करने जा रहे हैं।

क्या है मामला : 
दरअसल, 2003 में ऐश्वर्या राय को लेकर सलमान और विवेक ओबरॉय के बीच काफी विवाद हुआ था। यहां तक कि सलमान ने आधी रात को फोन कर विवेक को गालियां भी दी थीं। बाद में विवेक ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर सलमान पर कई आरोप लगाए थे। इस पूरे विवाद के बाद ऐश्वर्या राय ने खुद ही विवेक ओबेरॉय से किनारा कर लिया था। सलमान से तो उनका ब्रेकअप पहले ही हो चुका था। इस घटना के बाद विवेक और सलमान के बीच कभी आमना-सामना नहीं होता। दोनों ही एक-दूसरे से बचते हैं। 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Nupur Sanon-Stebin Ben Reception: सितारों से सजी महफिल, 7 PHOTOS में देखें कौन-कौन पहुंचा
2026 में इन 7 डायरेक्टर्स की फिल्में फोड़ेगी BO, चौथे नंबर वाले की मूवी का सबको इंतजार