मुंबई की सड़कों पर रिक्शा चलाते दिखे Salman Khan, वीडियो देख एक बोला- रास्ते और फुटपाथ से हट जाओ सब लोग

Published : Dec 29, 2021, 02:16 PM IST
मुंबई की सड़कों पर रिक्शा चलाते दिखे Salman Khan, वीडियो देख एक बोला- रास्ते और फुटपाथ से हट जाओ सब लोग

सार

सलमान खान (Salman Khan) 27 दिसंबर को 56 साल के हो गए। जन्मदिन से ठीक एक रात पहले सलमान को सांप ने डस लिया था। हालांकि, सांप जहरीला नहीं था, जिससे सलमान कुछ ही घंटों में ठीक हो गए। हाल ही में सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वो मुंबई की सड़कों पर रिक्शा चलाते हुए नजर आ रहे हैं।

मुंबई। सलमान खान (Salman Khan) 27 दिसंबर को 56 साल के हो गए। जन्मदिन से ठीक एक रात पहले सलमान को सांप ने डस लिया था। हालांकि, सांप जहरीला नहीं था, जिससे सलमान कुछ ही घंटों में ठीक हो गए। हाल ही में सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वो मुंबई की सड़कों पर रिक्शा चलाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो रात का है और सलमान खान भीड़भाड़ भरे इलाके में रिक्शा चलाते दिख रहे हैं। इस दौरान सलमान ने टी-शर्ट, शॉर्ट्स और कैप पहनी हुई है। सलमान को इस अंदाज में देख सोशल मीडिया पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। 

एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा- अरे भाई! रास्ते से हट जाओ सब लोग प्लीज। एक और श्ख्स बोला- अब इन्हें इलेक्शन लड़ना है क्या? एक बोला- अब आएगा सैलाब। वहीं कुछ यूजर्स ने फायर और हार्ट इमोजी शेयर करते हुए सलमान का सपोर्ट किया। बता दें कि सलमान खान जल्द ही फिल्म 'टाइगर 3' की शूटिंग दोबारा शुरू करने वाले हैं। इसमें उनके अपोजिट कैटरीना कैफ काम कर रही हैं।

सलमान बोले- सबसे पहला गिफ्ट सांप ने दिया : 
सलमान खान (Salman Khan) को उनके बर्थडे पर कई गिफ्ट्स भी मिले। इसी बीच, सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने मजाकिया अंदाज में मीडिया को बताया कि उन्हें बर्थडे पर सबसे पहला गिफ्ट किसने दिया। दरअसल, एक मीडियाकर्मी ने सलमान खान (Salman Khan) से पूछा- कौन सा गिफ्ट आपको सबसे स्पेशल लगा और सबसे पहले मिला? सवाल सुनकर पहले तो सलमान ने पूछा- कौन है ये भाई? इसके बाद सलमान ने कहा- सबसे पहला गिफ्ट मुझे सांप ने दिया। 3 किस दिए उसने मुझे हाथ पर। ये बताते-बताते सलमान खान भी हंसने लगे। 

सलमान को सांप ने तीन बार डसा : 
बता दें कि जन्मदिन के ठीक एक दिन पहले सलमान (Salman Khan) को सांप ने ने काट लिया था। उन्हें आनन-फानन में नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, 6 घंटे तक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया था। ठीक होने के बाद वे पनवेल फॉर्म हाउस में लौट आए थे और वहीं रेस्ट किया था। सलमान ने बाद में एक स्टेटमेंट जारी किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें 3 बार सांप ने काटा। 

ये भी पढ़ें : 

Rajesh Khanna Birthday: जिस बंगले को भुतहा समझते थे लोग, उसके कारण सुपरस्टार बने Akshay Kumar के ससुर

छुट्टियां मनाने निकली Salman Khan की फैमिली, नैनी की गोद में मम्मी अर्पिता को ढूंढती नजर आई बेटी आयत

Rajesh Khanna Birth Anniversary: पहला सुपरस्टार जिसे देख लड़कियां हो जाती थी पागल, फोटो से कर लेती थी शादी

Round Up 2021: हिना खान समेत टीवी की ये संस्कारी बहुएं हॉट अवतार में आईं नजर, बिकिनी पहन लगाई आग

Amitabh bachchan से लेकर शाहरुख खान तक ये सितारे आज करोड़ों में लेते हैं फीस,पहली सैलरी जान हैरान रह जाएंगे आप

मच्छरदानी जैसी ड्रेस पहने दिखी Ramanand Sagar की पड़पोती, एक यूजर बोला- अब बोरी भी नहीं बचेगी क्या

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar box office day 39: धुरंधर ने छठे सोमवार कर डाली इतनी कमाई, देखें कुल कलेक्शन
8 PHOTOS में देखें कृति सेनन की बहन की वरमाला से लेकर सात फेरों तक की झलक