
बाली: सलमान खान की शादी होने से पहले ही ग्रहण लग जाता। लेकिन गनीमत रही कि उनकी गर्लफ्रेंड लूलिया सही सलामत बच गई। वो भी भूकंप के बीच।
कल सुबह बाली में 5.8 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किये गए थे। जिसके बाद वहां अफरा तफरी मच गई। सलमान की तथाकथित गर्लफ्रेंड कहलाने वाली लूलिया भी फिलहाल बाली में ही हैं। उन्होंने खुद अपने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर कर इसका एक्सपीरियंस शेयर किया।
लूलिया ने लिखा कि सुबह की शुरुआत उनकी भूकंप के झटकों से हुई। साथ ही मौत को इतने नजदीक से देखने के बाद जिंदगी के प्रति उनका नजरिया भी बदल गया है। इन झटकों के कारण वो काफी डर गई थीं. लेकिन उन्होंने अपने दिमाग को शांत किया।
बता दें कि लूलिया फिलहाल बाली में काम के सिलसिले में हैं। उन्होंने धीरे-धीरे बॉलीवुड में भी अपनी धाक जमानी शुरू कर दी है। उन्होंने सलमान की फिल्म रेस 3 के दो गानों में अपनी आवाज भी दी थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।