सलमान खान गणपति की पूजा करने पहुंचे बहन अर्पिता के घर, विकी- कटरीना सहित ये सेलब्स भी रहे मौजूद, देखें वीडियो

सलमान की छोटी बहन अर्पिता खान ( Arpita Khan ) भी अपने यहां गणपति उत्सव मना रही हैं। सलमान के पूरे परिवार को दिन में पहले अर्पिता के घर पर क्लिक किया गया था। अरबाज, सोहेल ( Arbaaz, Sohail ) उनकी मां, सलमा खान और बहन अलवीरा को वहां स्पॉट किया गया।

Rupesh Sahu | Published : Aug 31, 2022 4:44 PM IST / Updated: Aug 31 2022, 10:25 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क । सलमान खान को बुधवार शाम को अपनी बहन अर्पिता के घर गणपति समारोह में शामिल होने पहुंचे। इससे पहले सोहेल, अरबाज, मां सलमा और बहन अलवीरा को उनके घर पर स्पॉट किया गया था। पूरा देश आज 31 अगस्त को गणेश चतुर्थी मना रहा है। सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने भी गणपति का घर में स्वागत किया। वहीं सलमान कान आखिरकार शाम को अपनी बहन के घर पहुंचे। अर्पिता के घर में जाने  से पहले उन्होंने पोज दिए। इससे पहले अर्पिता के घर सोहेल, अरबाज, अलवीरा और उनकी मां सलमा को देखा गया था। 

गणपति के लिए अर्पिता के घर पहुंचे सलमान खान
सलमान खान ( SALMAN KHAN) ने हाल ही में आगामी फिल्म किसी का भाई .. किसी की जान ( Kisi Ka Bhai.. Kisi Ki Jaan) से अपना पहला लुक शेयर  किया, जिसे पहले कभी ईद कभी दीवाली ( Kabhi Eid Kabhi Diwali ) नाम दिया गया था। अभिनेता 31 अगस्त को शाम को बहन अर्पिता खान शर्मा के आवास पर गणपति समारोह के लिए पहुंचे। वह एक सफेद शर्ट और नीले रंग की डेनिम में बहुत अच्छे लग रहे थे।

 Salman's arrival at Arpita's home:

 


सलमान खान की सबसे अच्छी दोस्त कटरीना कैफ अपने पति विकी कौशल के साथ अ्रर्पिता खान के घर पहुंची। उन्होंने पैपराजी को पोज़ भी दिए है।
देखें कटरीना का स्टनिंग लुक
 


इससे पहले रीतेश देशमुख अपनी पत्नी जेनेलिया और दोनों बच्चों के साथ अर्पिता खान शर्मा के घर पहुंचे थे। रीतेश अपनी ब्रांड न्यू बीएमडब्ल्यू इलेक्ट्रिक कार में यहां पहुंचे थे, जो काफी चर्चा में रही है। देखें लुक   

 

गणपति उत्सव में अर्पिता के घर पहुंचे अरबाज, सोहेल और सलमा
हर साल की तरह सलमान की छोटी बहन अर्पिता खान ( Arpita Khan ) भी अपने यहां गणपति उत्सव मना रही हैं। एक था टाइगर स्टार के पूरे परिवार को दिन में पहले अर्पिता के घर पर क्लिक किया गया था। अरबाज, सोहेल ( Arbaaz, Sohail ) उनकी मां, सलमा खान और बहन अलवीरा को वहां स्पॉट किया गया।

 

गणेश चतुर्थी महाराष्ट्र  में सबसे पॉप्युलर फेस्टीवल में से एक है। इसदिन गणपति की मूर्तियों को घर लाया जाता है, पंडालों को सजाया जाता है, मोदक और अन्य व्यंजन तैयार किए जाते हैं, जिसके बाद भगवान गणेश की पूजा की जाती है। यह उत्सव 10 दिनों तक चलता है। 10 दिनों की समाप्ति के बाद, गणेश की मूर्ति  विसर्जित की जाती है। 

Read more Articles on
Share this article
click me!