द कश्मीर फाइल्स देख कैसा था सलमान का रिएक्शन, खुद अनुपम खेर ने बताई ये बात

Published : Mar 27, 2022, 06:01 PM IST
द कश्मीर फाइल्स देख कैसा था सलमान का रिएक्शन, खुद अनुपम खेर ने बताई ये बात

सार

द कश्मीर फाइल्स को आम लोगों के साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स भी देख रहे हैं। अब तक कई सेलेब्स इस मूवी की तारीफ कर चुके हैं। अब खुद सलमान खान ने यह फिल्म देखी है, जिसके बाद उनका क्या रिएक्शन था, इस बारे में खुद अनुपम खेर ने एक इंटरव्यू में बताया है। 

मुंबई। द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) को रिलीज हुए 16 दिन बीत चुके हैं, लेकिन फिल्म का बेहतरीन प्रदर्शन अब भी जारी है। फिल्म ने महज घरेलू बॉक्सऑफिस पर ही 220 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। इस फिल्म को आम लोगों के साथ ही कई बॉलीवुड सेलेब्स भी देख चुके हैं। फिल्म की तारीफ में रितेश देशमुख, आमिर खान, सुनील शेट्टी और कई दूसरे सेलेब्स भी काफी कुछ कह चुके हैं। इसी बीच, सलमान खान ने भी फिल्म देख ली और इसे देखने के बाद उनका रिएक्शन कैसा रहा, इस बारे में अनुपम खेर ने एक इंटरव्यू में खुद बात की। 

एक इंटरव्यू के दौरान अनुपम खेर (The Kashmir Files) ने बताया कि फिल्म को देखने के बाद खुद सलमान खान ने मुझे पर्सनली फोन किया और बधाई दी। बता दें कि सलमान खान और अनुपम खेर काफी पुराने दोस्त हैं। दोनों ने साथ में बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। बता दें कि इससे पहले अक्षय कुमार ने फिल्म के साथ ही इसके डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की भी तारीफ की थी। अक्षय ने कहा था कि ये फिल्म सच्चाई को बयां करती है, लेकिन मैं ये भी कहूंगा कि इसकी वजह से मेरी बच्चन पांडे डूब गई। 

संडे को फिर बढ़ सकती है कमाई : 
बता दें कि शनिवार को फिल्म ने शुक्रवार की तुलना में ज्यादा कमाई करते हुए 7.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। एक्सपर्ट्स की मानें तो रविवार को द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) की कमाई में उछाल आने की उम्मीद है। फिल्म ने सिर्फ 5 दिनों में 50 करोड़ कमा लिए थे। इसके बाद छठे दिन 75 करोड़ कमा लिए थे। 100 करोड़ तक पहुंचने के लिए फिल्म ने 8 दिन, 150 करोड़ के लिए 10 दिन, 175 करोड़ के लिए 11 दिन और 200 करोड़ तक पहुंचने के लिए 13 दिन का वक्त लिया। 

300 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही फिल्म :
बता दें कि द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) सिर्फ 12 करोड़ के बजट में बनी है। फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो यह 240 करोड़ से ज्यादा है। फिल्म अब तक अपने बजट से 18 गुना ज्यादा कमा चुकी है। फिल्म का अगला टारगेट अब 300 करोड़ क्लब में शामिल होना है। फिल्म में लीड रोल अनुपम खेर और भाषा सुंबली ने निभाया है। हालांकि इनके अलावा मिथुन चक्रवर्ती, पुनीत इस्सर, दर्शन सिंह और मृणाल कुलकर्णी ने भी शानदार काम किया है। 

ये भी पढ़ें :

शक्ल सूरत ही नहीं कदकाठी में भी कैटरीना कैफ लगती है ये लड़की, अच्छे अच्छे खा रहे धोखा

31 साल में इतनी बदल गई अजय देवगन की पहली हीरोइन, रिश्ते में लगती है इस खूबसूरत एक्ट्रेस की देवरानी

क्या आपको पता है फिल्म RRR का फुल फॉर्म, पढ़ें मूवी से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें

Film RRR: इन कारणों से देखी जा सकती है कि जूनियर एनटीआर-राम चरण की फिल्म, इम्प्रेसिव है हर सीन

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar 2 Budget पर नहीं होगा यकीन, रणवीर सिंह की मूवी की रिलीज से पहले लगी लॉटरी!
Dhurandhar 2: टीजर के बाद इस एक्ट्रेस की एंट्री से बढ़ा क्रेज, क्या फर्स्ट पार्ट का भी रिकॉर्ड तोड़ेगी फिल्म