
मुंबई. कोरोना और लॉकडाउन के बीच इन दिनों सलमान खान की गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर उनके साथ पनवेल स्थित फार्महाउस पर वक्त बिता रही हैं। लॉकडाउन से पहले ही सलमान दोस्तों के साथ फार्महाउस गए थे, लेकिन लॉकडाउन के बाद से वो वहीं पर ही हैं। ऐसे में यूलिया की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें वो धान की रोपाई करते हुए दिख रही है। इस तस्वीर को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो
यूलिया वंतूर ने धान रोपते हुए अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें वो खुले बालों में रेड हुडी पहने नैचुरल माहौल में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। इसे शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा, 'मैंने बचपन में गर्मियों की अपनी तमाम छुट्टियां गांव में बिताई हैं और मुझे अपने दादा-दादी की खेतों में बीज रोंपने और जानवरों का ख्याल रखने में मदद करने में बड़ा मजा आता था।'
यूलिया आगे लिखती हैं, 'यह बहुत खुशी देता था। मैंने पहले कभी भी धान नहीं बोया है, इसलिए ये एक नया अनुभव था। अपने इस अनुभव के बारे में बहुत जल्द मैं और भी चीजें अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर करूंगी। जल्दी मेरे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब कीजिए।' यूलिया की इस तस्वीर को हजारों लोगों ने लाइक और शेयर किया है। फैंस उनके काम को पसंद भी कर रहे हैं। एक यूजर ने एक्ट्रेस की फोटो को देख कमेंट में लिखा, 'किसानों का काम करता देख अच्छा लगा।'
सलमान खान भी दिखे थे धान की रोपाई करते
गौरतलब है कि इससे पहले सलमान खान की भी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसमें वो एक तस्वीर में धान की रोपाई करते सुहाने मौसम में दिखे थे। इसके साथ ही दूसरी फोटो में वो मिट्टी से लथपथ दिखे थे। इसमें वो काफी थके हुए से नजर आए थे। इन तस्वीरों को उन्होंने किसानों को डेडिकेट किया था। उनकी इन दोनों फोटो को सोशल मीडिया यूजर्स ने काफी पसंद किया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।