फिर से मामू बनने वाले हैं सलमान खान, दूसरी बार प्रेग्नेंट है बहन अर्पिता

Published : Sep 19, 2019, 06:43 PM IST
फिर से मामू बनने वाले हैं सलमान खान, दूसरी बार प्रेग्नेंट है बहन अर्पिता

सार

अर्पिता और आयुष की शादी 18 नवंबर 2014 को हैदराबाद के होटल फलकनुमा पैलेस में हुई थी। बाद में रिसेप्शन मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में हुआ था। शादी और रिसेप्शन में बॉलीवुड से कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी।

मुंबई। सलमान खान एक बार फिर मामू बनने वाले हैं। उनकी छोटी बहन अर्पिता खान शर्मा दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। इस बात की पुष्टि खुद अर्पिता के पति और सलमान के जीजा आयुष शर्मा ने आईफा अवॉर्ड इवेंट में की। आयुष ने ग्रीन कार्पेट अपीयरेंस के दौरान कहा- "हां अर्पिता और मैं दूसरा बेबी एक्सपेक्ट कर रहे हैं। ये मोमेंट हम दोनों के लिए ही बेहद खास है। हम दोनों ही बेबी का बेसब्री से इंतजार है।"

2016 में पहले बच्चे की मां बनी थीं अर्पिता : 
अर्पिता और आयुष पहली बार मार्च, 2016 में पेरेंट्स बने थे। तब अर्पिता ने बेटे आहिल को जन्म दिया था। आहिल मामू सलमान के बेहद करीब हैं। सोशल मीडिया पर आहिल और सलमान के कई वीडियो और फोटोज आते रहते हैं। 

2014 में हुई थी अर्पिता की शादी : 
अर्पिता और आयुष की शादी 18 नवंबर 2014 को हैदराबाद के होटल फलकनुमा पैलेस में हुई थी। बाद में रिसेप्शन मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में हुआ था। शादी और रिसेप्शन में बॉलीवुड से कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। अर्पिता की हल्दी और मेहंदी की रस्में 16 नवंबर को मुंबई में बांद्रा स्थित सलीम खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में की गई थी। इसी दिन होटल ताज में संगीत सेरेमनी का आयोजन हुआ था और अगले दिन खान परिवार हैदराबाद रवाना हो गया था, जहां अर्पिता और आयुष शादी की बंधन में बंधे।

पॉलिटिकल फैमिली से हैं सलमान के जीजा : 
आयुष शर्मा एक बिजनेसमैन हैं और वे राजनीति परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता अनिल शर्मा हिमाचल प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा उनके दादा सुखराम शर्मा राजनीतिक गलियारों का चिरपरिचित नाम रहा है। सुखराम यूपीए सरकार में केंद्रीय संचार मंत्री (1996) भी रह चुके हैं।
 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar Box Office: 1300 CR से बस इतनी दूर, रणवीर सिंह ने 38 वें दिन पुष्पा 2 को दी पटकनी
6 PHOTO में देखें कृति सेनन की बहन की क्रिश्चियन वेडिंग, दूल्हा-दुल्हन ने किया Kiss