घर के बाहर लोगों का हुजूम देख रो पड़े सलमान, खुद के लिए लोगों का प्यार देख छलक उठी आंखें

Published : Dec 28, 2019, 01:37 PM ISTUpdated : Dec 28, 2019, 02:20 PM IST
घर के बाहर लोगों का हुजूम देख रो पड़े सलमान, खुद के लिए लोगों का प्यार देख छलक उठी आंखें

सार

सलमान को बर्थडे पर सबसे बड़ा तोहफा उनकी बहन अर्पिता ने दिया। दरअसल, 27 दिसंबर को ही अर्पिता ने बेटी को जन्म दिया। सलमान की भांजी का नाम आयत रखा गया है। 

मुंबई। सलमान खान ने 27 दिसंबर को अपना 54वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। सलमान के बर्थडे पर उनके लाखों फैन्स बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुबह से ही मौजूद थे। जन्मदिन पर सलमान अपने फैन्स का अभिवादन करने के लिए जैसे ही घर की बालकनी पर पहुंचे तो सामने लोगों का हुजूम देख इमोशनल हो गए। इतना ही नहीं, फैन्स का खुद के लिए इतना प्यार देख सलमान की आंखे छलक उठीं। सलमान ने हाथ हिलाकर फैन्स का अभिवादन स्वीकार किया। सलमान के घर के बाहर जमा लोगों की भीड़ और बालकनी में खड़े सलमान की कुछ फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

 

बहन अर्पिता ने दिया अनमोल तोहफा : 
सलमान को बर्थडे पर सबसे बड़ा तोहफा उनकी बहन अर्पिता ने दिया। दरअसल, 27 दिसंबर को ही अर्पिता ने बेटी को जन्म दिया। सलमान की भांजी का नाम आयत रखा गया है। बता दें कि अर्पिता की शादी 2014 में आयुष शर्मा के साथ हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस में हुई थी। अर्पिता 2016 में बेटे आहिल की मां बनी थीं।   

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान की फिल्म 'दबंग 3' हाल ही में रिलीज हुई है। इसमें उनके अलावा सोनाक्षी सिन्हा, सई मांजरेकर और सुदीप किच्चा ने काम किया है। इसके बाद सलमान 2020 में प्रभुदेवा के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'राधे' में नजर आएंगे। 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar Day 40 Collection: 1300 करोड़ी हुई रणवीर सिंह की फिल्म, 40वें दिन की इतनी कमाई
Lohri 2026: वो 6 फिल्में जिसमें दिखी लोहड़ी की रौनक, एक में धर्मेंद्र संग दिखे सनी-बॉबी