इस शख्स के लिए Salman Khan ने तोड़ा अपना 1 रूल, 32 साल के करियर में पहली बार करेंगे ये काम

Published : Jun 18, 2021, 09:26 AM IST
इस शख्स के लिए Salman Khan ने तोड़ा अपना 1 रूल, 32 साल के करियर में पहली बार करेंगे ये काम

सार

रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान फिल्म रेड के डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता की अगली फिल्म में नजर आएंगे। खबर हैं कि यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है। यह पहली बार होगा जब सलमान किसी बायोपिक में नजर आने वाले हैं। फिल्म का टाइटल फिलहाल, फाइनल नहीं हुआ है।

मुंबई. सलमान खान (Salman Khan) अपनी फिल्म राधे को लेकर काफी लंबे समय से सुर्खियों में बने हुए है। एक बार फिर सलमान चर्चा में आ गए है। रिपोर्ट्स की मानें तो वे फिल्म रेड (Raid) के डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता (Rajkumar Gupta) की अगली फिल्म में नजर आएंगे। खबर हैं कि यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है। यह पहली बार होगा जब सलमान किसी बायोपिक में नजर आने वाले हैं। पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो यह एक भारतीय जासूस रविंद्र कौशिक की कहानी होगी, जिन्हें लोग ब्लैक टाइगर के नाम से जानते हैं। यह एक जबरदस्त एक्शन थ्रिलर फिल्म होने वाली है, जिसमें भारतीय इतिहास के एक सच्चे सिपाही की कहानी दिखाई जाएगी।


5 साल तक की रिसर्च
खबरों की मानें तो राजकुमार गुप्ता लंबे समय से रविंद्र कौशिक की कहानी पर रिसर्च कर रहे हैं। करीब 5 साल की कड़ी मेहनत के बाद वो आखिरकार उनकी विरासत और कहानी को स्क्रीनप्ले पर उतार पाए हैं। उन्होंने यह कहानी सलमान खान को सुनाई, जिसके बाद वो इसे करने के लिए तैयार हो गए हैं। बता दें कि गुप्ता के लिए सलमान ने अपना एक नियम भी तोड़ दिया है। दरअसल, उन्होंने बायोपिक में काम न करने का फैसला लिया है। 32 साल के करियर में वे पहली बार कोई बायोपिक करने जा रहे हैं। फिल्म का टाइटल फिलहाल, फाइनल नहीं हुआ है।


टाइगर 3 की शूटिंग में बिजी सलमान
राजकुमार गुप्ता को आमिर, नो वन किल्ड जेसिका, घनचक्कर और रेड जैसी शानदार फिल्मों के लिए जाना जाता है। वो सच्ची घटनाओं को कड़ी रिसर्च के बाद पर्दे पर उतारने के लिए जाने जाते हैं। फिलहाल, सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में भी वो एक जासूस का ही किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना कैफ नजर आएंगी। इसके बाद सलमान के पास भाईजान और मास्टर की हिंदी रीमेक फिल्में  भी है। 
 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Sunny Deol की 150 मिनट की फिल्म, इंटरवल के बाद एंट्री, जीता नेशनल अवॉर्ड, फिर बने 4 रीमेक
Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे