तालाब में नहाते दिखे सलमान खान, एक यूजर बोला- भाईजान ध्यान से पानी में सांप भी हो सकता है

सलमान खान ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो तालाब में नहाते हुए नजर आ रहे हैं। सलमान की इन तस्वीरों पर उनके फैंस मजेदार कमेंट कर रहे हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 26, 2022 11:58 AM IST

मुंबई। सलमान खान (Salman Khan) जल्द ही अपनी मोस्टअवेटेड मूवी टाइगर 3 में नजर आएंगे। इसी बीच उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस फोटो में सलमान एक तालाब में नहाते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में सलमान पानी में गले-गले तक डूबे हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने हैट भी पहन रखी है। अपने चहेते स्टार को इस तरह तालाब में नहाता देख लोगों को उनकी फिक्र हो रही है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। 

फोटो में सलमान (Salman Khan) किसी जंगल में वाइल्डलाइफ का मजा लेते दिख रहे हैं। हो सकता है ये जंगल उनके पनवेल वाले फॉर्महाउस के आसपास ही हो। सलमान की फोटो पर एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा- भाईजान ध्यान से, पानी में सांप भी होता है। वहीं एक और शख्स ने कहा- भाई आज नहा रहे हैं। एक ने कहा- पानी में हिरण का इंतजार करते हुए भाई। एक ने तो सलमान से पूछा- अगली फिल्म में मगरमच्छ बने हो क्या। एक बोला- टाइगर तालाब में नहाने आया है। बीएमसी वालों ने पानी बंद कर दिया है भाई के घर का। 

सलमान (Salman Khan) की इन तस्वीरों को महज 2 घंटे में ही 9 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। बता दें कि सलमान खान को पिछले साल उनके बर्थडे 27 दिसंबर से ठीक पहले सांप ने काट लिया था। सलमान अपना जन्मदिन मनाने के लिए पनवेल स्थित फॉर्महाउस आए हुए थे और यहीं एक सांप ने उन्हें डस लिया। सांप काटने के बाद सलमान को रात 3 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वो करीब 6 घंटे तक रहे। 

सांप काटने के बाद अस्पताल के बेड पर लेटे दिखे Salman Khan, वायरल हो रही Photo

बर्थडे से ठीक पहले सलमान को सांप ने काटा था : 
सलमान खान (Salman Khan) ने बताया था कि जब वो फार्महाउस में थे तो कहीं से एक सांप घुस आया। मैंने लकड़ी से दूर हटाने की कोशिश की तो उसने मेरे हाथ पर तीन बार काट लिया। मैं 6 घंटे तक अस्पताल में भर्ती रहा लेकिन अब बेहतर हूं। बता दें कि सलमान खान को जिस सांप ने काटा था, वो बिना जहर वाला था। वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही टाइगर 3 में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ कैटरीना कैफ काम कर रही हैं। इसके बाद वो 'कभी ईद कभी दीवाली' में पूजा हेगड़े संग दिखेंगे। वहीं, जैकलीन फर्नांडीज के साथ उनकी किक 2 भी पाइपलाइन में है। 

ये भी पढ़ें :
क्या आपको पता है फिल्म RRR का फुल फॉर्म, पढ़ें मूवी से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें

Film RRR: इन कारणों से देखी जा सकती है कि जूनियर एनटीआर-राम चरण की फिल्म, इम्प्रेसिव है हर सीन

एडवांस बुकिंग के मामले में RRR ने गाड़े झंडे, रिलीज से पहले बिके इतने लाख टिकट, करोड़ों की हुई कमाई

RRR Advance Booking: क्या पहले ही तोड़ पाएंगी इस फिल्म का रिकॉर्ड, इतने रुपए में बिक रहे पहले शो के टिकट

Sanjay Dutt लंबे समय बाद परिवार संग आए नजर, अतरंगी रंग में दिखा KGF 2 स्टार तो ग्लैमरस दिखी पत्नी

आमिर खान के भाई फैजल को पहचानना भी हुआ मुश्किल, 22 साल पहले फिल्म मेला में दोनों ने साथ किया था काम

Read more Articles on
Share this article
click me!