सैफ की बेटी ने देख लिया कुछ ऐसा कि डरकर भागीं, पैरों में काला धागा देख लोग कर रहे कमेंट्स

Published : Sep 20, 2019, 08:52 PM ISTUpdated : Sep 20, 2019, 08:57 PM IST
सैफ की बेटी ने देख लिया कुछ ऐसा कि डरकर भागीं, पैरों में काला धागा देख लोग कर रहे कमेंट्स

सार

'कुली नंबर 1' 1995 में आई गोविंदा और करिश्मा कपूर की फिल्म का रीमेक है। इसे डायरेक्टर डेविड धवन बना रहे हैं। फिल्म की शूटिंग 8 अगस्त से बैंकॉक में शुरू हुई है। फिल्म के रीमेक में गोविंदा का रोल वरुण धवन निभा रहे हैं, जबकि करिश्मा के रोल में सारा अली खान नजर आएंगी।

मुंबई। सैफ अली खान की बेटी सारा इन दिनों फिल्म 'कुली नंबर वन' की शूटिंग में बिजी हैं। फिलहाल फिल्म की शूटिंग मुंबई में चल रही है और सेट से सारा की कुछ फोटोज सामने आई हैं। शूटिंग के दौरान एक सारा अपनी वैनिटी वैन के नजदीक नजर आईं। हालांकि इस दौरान उनके फेस एक्सप्रेशन अजीबोगरीब थे। सारा की फोटो देख ऐसा लग रहा था, जैसे वो किसी से डरकर भाग रही हैं। 

सारा के पैरों में दिखा काला धागा : 
फोटो में सारा के लेफ्ट पैर पर नजर का काला धागा बंधा दिखा। इसे देख सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने कमेंट्स किए। एक शख्स ने लिखा- सारा के बाएं पैर में नजर का काला धागा भी बेहद खूबसूरत लग रहा है। वहीं कुछ और यूजर्स ने सारा की ड्रेस और उनके एक्सप्रेशन की तारीफ की। 

फिल्म के सेट पर आग से हुआ था करोड़ों का नुकसान : 
कुछ दिनों पहले फिल्म कुली नंबर 1 के सेट पर आग लग गई थी। इस पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड को तीन घंटे का वक्त लगा था। आग की चपेट में सेट का एक हिस्सा और लाइट का सामान आ गया था, जिससे मेकर्स का भारी नुकसान हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग लगने से प्रोड्यूसर्स को 2 से 2.5 करोड़ का नुकसान हुआ था। 

सारा करिश्मा तो वरुण बने हैं गोविंदा : 
'कुली नंबर 1' 1995 में आई गोविंदा और करिश्मा कपूर की फिल्म का रीमेक है। इसे डायरेक्टर डेविड धवन बना रहे हैं। फिल्म की शूटिंग 8 अगस्त से बैंकॉक में शुरू हुई है। फिल्म के रीमेक में गोविंदा का रोल वरुण धवन निभा रहे हैं, जबकि करिश्मा के रोल में सारा अली खान नजर आएंगी। फिल्म में वरुण और सारा पर 'हुस्न है सुहाना' गाना भी फिल्माया जाएगा। इसके अलावा फिल्म में परेश रावल, राजपाल यादव और जॉनी लीवर भी काम कर रहे हैं। 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 Day 1 Collection: बॉक्स ऑफिस फाड़ डालेगी रणवीर सिंह की फिल्म, ट्रेलर डेट OUT
Holi पर आई दो बुरी खबर, 2 फिल्मी सितारों ने कहा दुनिया को अलविदा-शोक में इंडस्ट्री