सारा अली खान ने शेयर की 19 साल पुरानी फोटो, लहंगा-चोली में ऐसी दिखतीं थीं सैफ की बेटी

Published : Nov 07, 2019, 04:56 PM IST
सारा अली खान ने शेयर की 19 साल पुरानी फोटो, लहंगा-चोली में ऐसी दिखतीं थीं सैफ की बेटी

सार

 सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली की बेहद क्यू फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल, सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर 19 साल पुरानी अपनी कुछ फोटोज शेयर की है।

मुंबई. सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली की बेहद क्यू फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल, सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर 19 साल पुरानी अपनी कुछ फोटोज शेयर की है। ये फोटोज तब की है जब सारा 5 साल  की थी। फोटोज में सारा लहंगा चोली में दिख रही हैं। सारा ने फोटोज शेयर कर कैप्शन लिखा- 'Waiting for my shot since 2000 ⏰ 🎥 🎬🔌🔜🙇🏻‍♀️#apnatimeayega #tbt #sarakadrama'. सारा की फोटोज देख फैन्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। 


केदारनाथ से किया डेब्यू
सारा ने इंडस्ट्री में फिल्म 'केदारनाथ' से डेब्यू किया था। इसके बाद वे 'सिंबा' में नजर आईं। उनकी दोनों ही फिल्म हिट रही। फिलहाल वे वरुण धवन के साथ फिल्म 'कुली नंबर 1' की शूटिंग में बिजी हैं। 


स्टार किड होने का दबाव नहीं
सारा ने हाल ही दिए एक इंटरव्यू में कहा था, "लोग बोझ और दबाव जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन मैं इसमें यकीन नहीं रखती। दरअसल, मैं जानती हूं कि फिल्मी बैकग्राउंड से आने की वजह से मुझे ज्यादा परख और अटेंशन से गुजरना पड़ता है। लेकिन मैं इसे बोझ की तरह नहीं लेती।"


लॉयर या पॉलिटिशियन होतीं सारा
सारा ने बताया था कि अगर वे एक्ट्रेस नहीं बनतीं तो लॉयर या पॉलिटिशियन होतीं। उन्होंने ये भी कहा था कि अभी भी देरी नहीं हुई है। वे बाद में राजनीति ज्वॉइन कर सकती हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Border 2: सुनील शेट्टी ने अब तक नहीं देखी सनी देओल की 'बॉर्डर 2', वजह कर देगी हैरान!
'क्या रहमान डकैत को हिंदू दिखाऊं', 'द केरल स्टोरी 2' विवाद पर भड़के प्रोड्यूसर विपुल शाह