शाहिद कपूर की वाइफ ने कैमरा देख छुपाया चेहरा, लेकिन इस वजह से जमकर उड़ रहा मजाक

Published : Oct 04, 2019, 07:14 PM IST
शाहिद कपूर की वाइफ ने कैमरा देख छुपाया चेहरा, लेकिन इस वजह से जमकर उड़ रहा मजाक

सार

मीरा शाहिद से 13 साल छोटी हैं। शादी के वक्त शाहिद 34 साल के थे, जबकि मीरा 21 साल की। एक इंटरव्यू में शाहिद ने खुलासा किया था कि मीरा ने उनसे शादी के पहले एक शर्त रखी थी, जिसमें कहा कि उन्हें अपने बाल पहले की तरह रखने होंगे, तभी वह उनसे शादी करेंगी।

मुंबई। शाहिद कपूर शुक्रवार को पत्नी मीरा के साथ एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट हुए। इस दौरान शाहिद ने ब्लैक पैंट और टी-शर्ट पहन रखी थी। वहीं उनकी पत्नी मीरा ने जीन्स टीशर्ट के साथ ब्लैक जैकेट कैरी किया था। दोनों जैसे ही एयरपोर्ट से बाहर निकले तो कैमरामैन उनकी फोटो क्लिक करने लगे। इस दौरान मीरा ने अपना चेहरा छुपाने की कोशिश की। मीरा को ऐसा करते देख सोशल मीडिया यूजर्स उनका जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। 

एक शख्स ने कहा- एटिट्यूड तो देखो मैडम का : 
मीरा की फोटो देखकर एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- 'एटिट्यूड तो देखो मैडम का।' वहीं एक शख्स ने कहा- 'शाहिद के पीछे ये क्या लटक रहा है।' एक अन्य यूजर ने कमेंट किया- 'कबीर सिंह मूवी के बाद मीरा खुद को स्टार समझने लगी है।'

 

इससे पहले ड्रेस को लेकर ट्रोल हुई थीं मीरा : 
इसी साल अगस्त में मीरा बेटी मीशा के साथ एक ग्रॉसरी शॉप के बाहर नजर आई थीं। इस दौरान मीरा ने यलो कलर की शॉर्ट स्कर्ट पहनी थी। मीरा की स्कर्ट को देख सोशल मीडिया यूजर्स ने उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया था। एक शख्स ने कहा- 'लगता है आंटी ने मीशा की स्कर्ट पहन ली।' वहीं एक और शख्स ने कमेंट किया- 'इसके बच्चे ने इससे बड़ी ड्रेस पहनी है।' 
 
शाहिद से 13 साल छोटी हैं मीरा : 
मीरा शाहिद से 13 साल छोटी हैं। शादी के वक्त शाहिद 34 साल के थे, जबकि मीरा 21 साल की। एक इंटरव्यू में शाहिद ने खुलासा किया था कि मीरा ने उनसे शादी के पहले एक शर्त रखी थी, जिसमें कहा कि उन्हें अपने बाल पहले की तरह रखने होंगे, तभी वह उनसे शादी करेंगी। दरअसल, दोनों की पहली मुलाकात फिल्म 'उड़ता पंजाब' की शूटिंग के दौरान हुई थी और तब शाहिद के बाल काफी बढ़े हुए थे। मीरा शाहिद को छोटे बालों में ही देखना चाहती थीं। इसके अलावा मीरा ने शाहिद से प्रॉमिस लिया कि जब उनकी शादी होगी तो शाहिद के बालों का कलर नार्मल होगा। मीरा शाहिद को उनके असली नाम से नहीं बुलातीं, बल्कि शादू कहती हैं।

शादी के 4 साल बाद दो बच्चों की मां हैं मीरा : 
मीरा और शाहिद ने जुलाई, 2015 में अरेंज मैरिज की थी। शादी के 4 साल बाद मीरा 2 बच्चों की मां हैं। 26 अगस्त 2016 को उनकी बेटी मीशा का जन्म हुआ था और 5 सितंबर 2018 को वे बेटे जैन की मां बनी। हाल ही रक्षाबंधन पर मीशा और जैन की फोटो सामने आई थी।
 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 Day 1 Collection: बॉक्स ऑफिस फाड़ डालेगी रणवीर सिंह की फिल्म, ट्रेलर डेट OUT
Holi पर आई दो बुरी खबर, 2 फिल्मी सितारों ने कहा दुनिया को अलविदा-शोक में इंडस्ट्री