शाहरुख के घर लगा सेलेब्स का तांता तो तंग आए किंग खान, अब लोगों को इसलिए मन्नत आने से रोक रहे SRK

Published : Oct 05, 2021, 05:21 PM IST
शाहरुख के घर लगा सेलेब्स का तांता तो तंग आए किंग खान, अब लोगों को इसलिए मन्नत आने से रोक रहे SRK

सार

आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद से ही शाहरुख के घर मन्नत में बॉलीवुड सेलेब्स का तांता लगा हुआ है। सलमान खान के अलावा उनकी बहन अलविरा, सोहेल खान की पत्नी सीमा खान, नीलम कोठारी और संजय कपूर की वाइफ महीप कपूर पहुंच चुकी हैं। सेलेब्स के घर आने से शाहरुख तंग आ चुके हैं और उनकी टीम ने लोगों को घर आने से मना किया है। 

मुंबई। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को एनसीबी ने शनिवार को ड्रग केस में गिरफ्तार किया है। दो बार कोर्ट में पेशी होने के बाद भी आर्यन को जमानत नहीं मिली है। सोमवार को कोर्ट ने आर्यन खान को 7 अक्टूबर तक एनसीबी की कस्टडी में भेज दिया। उधर, आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद से ही शाहरुख के घर मन्नत में बॉलीवुड सेलेब्स का तांता लगा हुआ है। सलमान खान के अलावा उनकी बहन अलविरा, सोहेल खान की पत्नी सीमा खान, नीलम कोठारी और संजय कपूर की वाइफ महीप कपूर पहुंच चुकी हैं। इसके बाद भी लगातार सेलेब्स उनके घर आ रहे हैं। बता दें कि सीमा खान और महीप कपूर शाहरुख की पत्नी गौरी की अच्छी दोस्त हैं। 

रिपोर्ट्स के मुताबिकि, लगातार सेलेब्स के घर पहुंचने से शाहरुख खान भी परेशान हो गए हैं। यही वजह है कि अब शाहरुख खान की टीम ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के सेलेब्स को मन्नत आने से मना किया है। शाहरुख की टीम ने सेलेब्स से अपील की है कि वो 'मन्नत' ना आएं, क्योंकि एक साथ काफी लोगों के पहुंचने से उनके घर के बाहर भीड़ लग रही है। अगर कई सेलेब्स एक के बाद एक उनके घर आएंगे तो मीडियावाले भी मन्नत के  बाहर ही खड़े रहेंगे, जिससे सबको दिक्कत होगी। शाहरुख खान और उनकी फैमिली फिलहाल कुछ वक्त अकेले में बिताना चाह रही है। जिसके चलते बेहद करीबी लोगों को ही घर आने की इजाजत दी गई है।

ये है पूरा मामला : 
शाहरुख खान के बेटे आर्यन को 2 अक्टूबर की रात एनसीबी ने हिरासत में लिया था। आर्यन अपने दोस्तों के साथ क्रूज शिप- कॉर्डेलिया द इम्प्रेस में सवार थे और मुंबई से गोवा जा रहे थे। उन पर ड्रग्स का सेवन करने समेत अन्य कई आरोप हैं। वहीं ड्रग्स केस में अब NCB की टीम शाहरुख खान के बंगले 'मन्नत' पर भी छापा मार सकती है। अगर किसी आरोपी को गिरफ्तार किया जाता है तो उसके घर पर भी छापेमारी की जा सकती है। इसी प्रावधान के तहत NCB कभी भी मन्नत की तलाशी ले सकती है। 

ये भी पढ़ें- सच हो गई 24 साल पहले कही शाहरुख की बात, बेटे को लेकर SRK ने कहा था-मैं चाहता हूं वो ड्रग्स ले, सेक्स करे और..

ये भी पढ़ें- MMS वायरल होने से लेकर लड़कियों के साथ नाम जुड़ने तक, पहले भी विवादों में रहे हैं शाहरुख खान के बेटे आर्यन

ये भी पढ़ें- Bigg Boss के अब तक के विनर्स: कोई इस दुनिया में नहीं तो किसी को आया ब्रेन स्ट्रोक, जाने कहां है ये 14 विजेता

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Sunny Deol संग रिश्ते के सवाल पर भड़कीं सौतेली मां हेमा मालिनी, जानिए क्या कहा?
रानी मुखर्जी की वो आखिरी 5 फिल्में, 3 हिट-2 फ्लॉप, एक के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड