शाहरुख खान ने कार्तिक आर्यन के कान में कही थी ये बात, भूल भुलैया 2 के एक्टर ने किया खुलासा

Published : Jul 25, 2022, 10:47 PM ISTUpdated : Jul 26, 2022, 12:12 AM IST
शाहरुख खान ने कार्तिक आर्यन के कान में कही थी ये बात, भूल भुलैया 2 के एक्टर ने किया खुलासा

सार

कार्तिक ने बताया कि  हाल ही में जब वे एक्टर शाहरुख खान से मिले तो उनके कान में क्या फुसफुसाया था, एक नए इंटरव्यु में, कार्तिक ने कहा कि उन्होंने और किंग खान ने अपनी नई फिल्म भूल भुलैया 2 के बारे में बात की थी।  

एंटरटेनमेंट डेस्क, Shahrukh Khan said this in Kartik Aryan's ear :  कार्तिक आर्यन ने कुछ दिनों पहले शाहरुख खान  के साथ की जाने वाली बात का खुलासा किया है। उन्होंने  एसआरके  के साथ हुई निजी बात को शेयर किया है। कार्तिक  ने कान में फुसफुसाए जाने वाली बात के बारे में बात की है। इस खबर में हम आपको बताएंगे कि दोनों अभिनेताओं ने आपस में क्या बात की थी। बता दें कि हाल ही में एक इवेंट के दौरान शाहरुख खान और कार्तिक आर्यन एक-दूसरे से मिले थे। 

कार्तिक आर्यन ने किया बड़ा खुलासा

 कार्तिक आर्यन ने इस मुलाकात के लेकर बताया कि  शाहरुख खान के साथ हाल ही में जब वे मिले तो उनके कान में क्या फुसफुसाया था,  कार्तिक ने कहा कि उन्होंने और किंग खान  ने अपनी नई फिल्म भूल भुलैया 2 के बारे में बात की थी, दोनों एक्टर्स  मुंबई में एक कार्यक्रम में एक-दूसरे से मिले थे। कार्तिक आर्यन और शाहरुख ने एक दूसरे को गले लगाया था, इस दौरान बाजीगर एक्टर ने  कार्तिक के गाल भी थपथपाए थे ।

इंटरनेट पर वायरल हुआ था वीडियो
हाल ही में इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया था जिसमें दिल से के एक्टर बाइक पर बैठकर कार्तिक के साथ हंसी मज़ाक कर रहे हैं। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बड़े पैमाने पर शेयर किया गया था। फैंस इसको लेकर चर्चा कर रहे थे कि वे दोनों किस बारे में बात कर रहे थे।

इंटरव्यु में दिया जवाब

एक इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि उन्होंने शाहरुख के कान में क्या फुसफुसाया था, इस पर कार्तिक ने जवाब दिया, "मैंने पूछा, सर  'भूल भुलैया 2 देखी के नहीं,  शाहरुख के रिएक्शन के बारे में पूछे जाने पर, कार्तिक ने कहा, "उन्होंने जवाब दिया, 'देखी है बेटा, तू उसमें बहुत अच्छा' है। 

किंग बुलाने पर किया रिएक्ट

कार्तिक ने कबूल किया है कि वह शाहरुख का बहुत बड़ा फैन है। इस महीने की शुरुआत में आरजे सिद्धार्थ कन्नन के साथ बात करते हुए, कार्तिक से पूछा गया कि जब उन्हें 'किंग' कहा जाता है, तो उन्हें कैसा महसूस होता है, ये एक टाइटल है जो कि शाहरुख के लिए इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने कहा था, "मैं इसके महत्व के बारे में नहीं जानता लेकिन जब भी मुझे इस तरह बुलाया जाता है, तो निश्चित रूप से, मुझे अच्छा लगता है। हालांकि मुझे नहीं लगता कि मैं किंग शब्द को स्वीकार करना चाहता हूँ। मुझे अभी भी एक लंबा रास्ता तय करना है। इसलिए यह कहना जल्दबाजी होगी, मैं प्रिंस का खिताब लूंगा। 

और पढ़ें...

सलमान खान के भाई की गर्लफ्रेंड को रेड हॉट बिकिनी में देख छूटे लोगों के पसीने, बोले- कोई एसी चला दो यार

'गर्लफ्रेंड' की बर्थडे पार्टी में परिवार संग नजर आए सलमान खान, वायरल हुए फोटोज-वीडियो

'PATHAN' से दीपिका पादुकोण का FIRST LOOK आउट, पहले बिकिनी में ढाया था कहर, अब बंदूक चलाकर ले रहीं हैं जान

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश