
मुंबई. दुनियाभर के लोग कोरोना महामारी से जूझ रहे हैं। रोज हजारों की संख्या में लोग मौत के मुंह में जा रहे हैं। भारत में कई दिनों से चल रहे लॉकडाउन में अब थोड़ी ढील दी गई है। हालांकि, फिर भी आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी घरों से कम ही बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े किस्से-कहानियां, फोटोज, वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इसी बीच शाहरुख खान को लेकर एक खबर वायरल हो रही है। खबर ये कि शाहरुख जल्दी ही स्क्रीन पर नजर आएंगे।
2 साल से दूर है स्क्रीन से
शाहरुख पिछले दो साल से स्क्रीन से दूर है। वे 2018 में आई फिल्म जीरो में नजर आए थे। इसके बाद से उनके पास कोई नया प्रोजेक्ट नहीं था। एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी की तैयारी कर रहे हैं। यही नहीं अगली फिल्म में उनके रोल को लेकर भी जानकारी सामने आई है। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
इस रोल में दिखेंगे शाहरुख
मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि शाहरुख, आर माधवन की फिल्म 'रॉकेटरी' में दिखाई दे सकते हैं, लेकिन ये उनका कैमियो होगा। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने इसके लिए कुछ सीन शूट भी किए हैं। बताया जा रहा है वे इस फिल्म में एक पत्रकार के तौर पर दिखाई दे सकते हैं। आर माधवन की ये फिल्म इसरो के मशहूर रॉकेट साइंटिस्ट नाम्बी नारायणन की बायोपिक है।
बतौर फिल्ममेकर एक्टिव है शाहरुख
शाहरुख फिल्मों में बतौर मेकर तो खूब एक्टिव हैं लेकिन लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। वहीं सोशल मीडिया पर शाहरुख के फैन अक्सर उनसे अगली फिल्मों के बारे में पूछते रहते हैं। इससे जुड़े कई तरह के हैशटैग भी ट्रेंड करते दिखाई दिए हैं। कई मीडिया रिपोर्ट में उनकी अगली फिल्म राजकुमार हिरानी के साथ होने के भी दावे किए गए थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।