'कभी ईद कभी दीवाली' में सलमान खान ने शहनाज गिल के लिए खोला दरवाजा, फीस को लेकर 'भाईजान' ने दिया ये ऑफर

अपनी चुलबुली अदाओं से सबका दिल जीतने वाली शहनाज गिल बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। सलमान खान ने उन्हें ब्रेक दिया है। 'कभी ईद कभी दीवाली' मूवी के लिए बॉलीवुड के भाईजान ने शहनाज को क्या ऑफर किया है वो जानकर हैरान रह जाएंगे।

Nitu Kumari | Published : Apr 30, 2022 4:49 AM IST

मुंबई. शहनाज गिल (Shehnaaz gill) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बिग बॉस 13 (Bigg boss 13) में वो अपनी मासूमियत और चुलबुलेपन से सबके दिलों में घर बना ली थी। हाल के वक्त में उनकी जिंदगी में उस वक्त तूफान आया जब सिद्धार्थ शुक्ला उन्हें इस दुनिया में अकेला छोड़कर चले गए। लेकिन कहते हैं ना वक्त धीरे-धीरे हर जख्म को भर देता है। शहनाज गिल भी सदमे से उबर गई हैं और अपने प्रोफेशनल लाइफ में वापस लौट आई हैं। वो अब बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।

बिग बॉस 13 में सलमान खान को जिसने सबसे ज्यादा प्रभावित किया था वो थी शहनाज गिल। इन्हें लेकर भाईजान के दिल में एक खास जगह है। सिद्धार्थ शुक्ला के जाने के बाद वो शहनाज को जीवन में आगे बढ़ने की सलाह दी। शहनाज भी सलमान खान को बहुत मानती हैं और उन्हें सर कहकर ही संबोधित करती हैं। बॉलीवुड के 'दंबग'खान को एक्ट्रेस की मासूमियत बहुत पसंद हैं। उन्होंने शहनाज गिल को ना सिर्फ अपनी फिल्म में साइन किया है, बल्कि मनचाहा फिस मांगने का भी हक दिया है।

Latest Videos

शहनाज गिल खुद अपनी फीस तय करेंगी

बॉलीवुडलाइफ की मानें तो सलमान खान ने शहनाज को अपनी फिल्म में हिस्सा बनाने के लिए संपर्क किया। इसके साथ ही उन्हें अपनी फीस खुद चुनने का भी हक दिया। जी हां, शहनाज गिल अपनी फीस खुद तय करेंगी। जो उन्हें खुद के लिए सही लगता है। अब एक्ट्रेस इस मूवी के लिए कितनी रकम लेंगी वो तो आने वाले वक्त में खुद ही बताएंगी।

शूटिंग की तारीख भी शहनाज खुद चुनेंगी

कहा जाता है सलमान खान जिसे पसंद करते हैं उसके साथ हमेशा खड़े रहते हैं। उन्होंने शहनाज को अपने शेड्यूल के अनुसार तारीखें भी चुनने को कहा है, क्योंकि वो बहुत सारे प्रोजेक्ट में बिजी हैं। अभिनेत्री भी अभी एक पंजाबी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। फैंस अब शहनाज को बड़े पर्दे पर जलवा बिखरते हुए देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

और पढ़ें:
शादी के 6 साल बाद भी बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर के बीच रोमांस भरपूर, जानें कपल का मैरेड सीक्रेट

पत्नी से तलाक के बीच Pawan Singh की एक्स गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह ने किया 'वार',कहा-अब किसका घर जलाओगे

Dhaakad Trailer में कंगना रनौत का दिखा जबरदस्त एक्शन, दुश्मनों के जिस्म से रूह को किया अलग

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
नक्सली सोच से लेकर भ्रष्टाचार के जन्मदाता तक, PM Modi ने जम्मू में कांग्रेस को जमकर सुनाया
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
हरियाणा BJP संकल्प पत्र की 20 बड़ी बातें: अग्निवीर को पर्मानेंट जॉब-महिलाओं को 2100 रु.
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?