राज कुंद्रा Pornographic Case में फाइल चार्जशीट में शिल्पा शेट्टी का बयान शामिल, जानें क्या कहा

Published : Sep 17, 2021, 09:24 AM IST
राज कुंद्रा  Pornographic Case में फाइल चार्जशीट में शिल्पा शेट्टी का बयान शामिल, जानें क्या कहा

सार

शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा पोर्न वीडियो बनाने और उसे ऐप पर अपलोड करने के जुर्म में जेल में बंद हैं।  इस केस में 1500 पेज की चार्जशीट मुंबई पुलिस की ओर से दाखिल की गई है। इस चार्जशीट में शिल्पा शेट्टी का भी बयान शामिल है।

मुंबई. शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) पोर्न वीडियो बनाने और उसे ऐप पर अपलोड करने के जुर्म में जेल में बंद हैं।  इस केस में 1500 पेज की चार्जशीट मुंबई पुलिस की ओर से दाखिल की गई है। इस चार्जशीट में शिल्पा शेट्टी का भी बयान शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पुलिस के साथ हुई  पूछताछ में शिल्पा ने कहा- मैं अपने काम में बिजी थी और मुझे पता नहीं था कि पति राज कुंद्रा क्या करते थे। इसके साथ ही उन्होंने इस केस में सामने आए कई बड़े ऐप के भी बारे में जानकारी होने से मना कर दिया है। आपको बता दें कि इस केस में हॉटशॉट्स और बॉलीफेम जैसे कई स्‍ट्रीमिंग प्लेटफार्म का नाम सामने आए है।


पति की वजह से मुसीबत में फंसी शिल्पा शेट्टी
आपको बता दें राज कुंद्रा के ऐप हॉटशॉट्स को जब गूगल प्ले और एप्पल स्टोर से हटा दिया गया उस वक्त अपने पोर्न रैकेट को चलाने के लिए बॉलीफेम ऐप लॉन्च किया था। पुलिस बहुत पहले ही उन्हें गिरफ्तार करने वाली थी लेकिन पुलिस लगातार सबूत जुटाने में लगी हुई थी। और आखिरकार 19 जुलाई की शाम को राज कुंद्रा को उनके घर से गिरफ्तार किया था। पति के इस केस में फंसने के बाद से ही शिल्पा शेट्टी पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा था। उन्होंने खुद को अपने घर में कैद कर लिया था। वे किसी से नहीं मिल रही है। इतना ही नहीं उन्होंने डांस रियलिटी भी छोड़ दिया था, जिसे वे जज कर रही थी।


कई बार खारिज हुई जमानत याचिका
राज कुंद्रा ने कई बार जमानत याचिका लगाई लेकिन हर बार मुंबई हाईकोर्ट द्वारा उसे खारिज कर दिया गया। फिलहाल वे जेल में ही है। इसी बीच शिल्पा शेट्टी ने हिम्मत जुटाई और उन्होंने दोबारा डांस रियलिटी शो सुपर डांसर 4 में वापसी की। उन्होंने शो में वापसी को लेकर एक शर्त रखी थी कि उनसे इस केस के बारे में कोई बात नहीं करेगा। बता दें कि शिल्पा हाल ही में वैष्णव देवी के दर्शन करने गई थी। वे गुरुवार देर रात मुंबई लौट आई है।
 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Bhooth Bangla Collection Day 31: 200 करोड़ क्लब में शामिल होगी 'भूत बंगला', करनी है बस इतनी कमाई
Pati Patni Aur Woh Do Collection Day 3: BO पर छाई 'पति पत्नी और वो 2', तीसरे दिन की सबसे ज्यादा कमाई