
मुंबई. टीवी की फेमस जोड़ी शिवांगी जोशी (shivangi joshi) और मोहसिन खान (Mohsin Khan) को उनके फैंस हमेशा एक साथ देखना चाहते हैं। जब से 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल से दोनों का नाता टूटा है इनके फैंस उदास हो गए हैं। 'कायरा' (कार्तिक और नायरा) से लोग इतने जुड़ चुके थे कि दर्शक इन्हें साथ ही देखना चाहते थे। फैंस की चाहत एक बार फिर से पूरी हुई है। दोनों की केमिस्ट्री एक बार फिर से पर्दे पर देखने को मिल रही है। हालांकि दोनों किसी सीरियल में नहीं बल्कि एक म्यूजिक वीडियो में इश्क फरमाते दिखाई दे रहे हैं।
शिवांगी और मोहसिन का म्यूजिक वीडियो 'तेरी अदा'17 फरवरी को रिलीज हुआ है। 'तेरी अदा' VYRL Originals के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। कुछ घंटा पहले रिलीज हुए इस वीडियो को अब तक 9 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। इस रोमांटिक सॉन्ग के सिंगर मोहित चौहान ( Mohit chauhan) हैं।
म्यूजिक वीडियो चंडीगढ़ में शूट किए गए हैं
वहीं, गाने को कुणाल वर्मा ने लिखा है। इसके कंपोजर कौशिक-गुड्डू हैं। चंडीगढ़ में इस गाने को शूट किया गया है। इस म्यूजिक वीडियो में शिवांग और मोहसिन की केमिस्ट्री लोगों के दिलों को छू रही है।
शिवांगी के साथ काम करना दिलचस्प होता है
मोहसिन खान ने इस वीडियो को लेकर कहा कि शिवांगी के साथ काम करना हमेशा दिलचस्प होता है। इसके साथ मोहित चौहान और कौशिक-गुड्डू के म्यूजिक वीडियो का हिस्सा बनकर काफी खुशी हो रही है। वहीं, शिवांगी जोशी ने कहा कि मोहित चौहान के गाने हमेशा उनके फेवरेट लिस्ट में रहा है। उनके साथ यह म्यूजिक वीडियो करना मेरे लिए सम्मान की बात है।
बता दें कि शिवांगी जोशी 'बालिका वधू-2 ' में नजर आ रही हैं। इस सीरियल में भी उनके काम को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं, शिवांगी और मोहसिन प्रोड्यूसर राजन शाही के नए शो में भी नजर आने वाले हैं।
और पढ़ें:
हाथ में पिस्तौल लिए AKSHAY KUMAR संग बाइक पर दिखी कृति सेनन, इस दिन आएगा BACHCHHAN PAANDEY का ट्रेलर
Malaika Arora ने अपने डॉग का सेलिब्रेट किया 7वां बर्थ डे, सामने आया बेहद प्यार Video
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।