Shraddha Kapoor डिजाइनर साड़ी पहन कर बिखेरा हुस्न का जलवा, तस्वीरें देख फैंस की बढ़ी धड़कनें

Published : Dec 30, 2021, 04:43 PM ISTUpdated : Dec 30, 2021, 05:26 PM IST
Shraddha Kapoor डिजाइनर साड़ी पहन कर बिखेरा हुस्न का जलवा, तस्वीरें देख फैंस की बढ़ी धड़कनें

सार

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर साड़ी में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं जो जमकर वायरल हो रही है। फोटो में अदाकारा लाइट पिंक कलर की डिजाइनर साड़ी और ब्लाउज पहने हुए दिखाई दे रही हैं।

मुंबई. बॉलीवुड दीवा श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की खूबसूरती हर ड्रेस में झलकती है। साल 2013 में 'आशिकी2' से बॉलीवुड में पहचान बनाने वाली अदाकारा कई फिल्मों में एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से भी लोगों का दिल जीत लिया। उनका फैशन सेंस जबरदस्त हैं। वेस्टर्न ड्रेस हो या फिर इंडियन आउटफिट वो हर पोशाक में बेहद हसीन लगती है। एक बार फिर से सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीर वायरल हो रही है जिसे देखकर फैंस की धड़कन बढ़ रही हैं।

शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) की बेटी श्रद्धा कपूर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर डिजाइनर साड़ी में दो तस्वीरें शेयर की हैं। अदाकारा ने लाइट पिंक कलर की साड़ी पहन रखी है।  इस खूबसूरत साड़ी को फुल स्लिव्स हाईनेक ब्लाउज के साथ टीम अप किया है। कानों में उन्होंने एयरिंग पहनकर इंडियन लुक को कंप्लीट किया है। इस पूरे लुक को देखकर फैंस अपना दिल हार रहे हैं। उनके प्रशंसक लगातार ब्यूटीफुल, गॉर्जियस, लुकिंग ब्यूटीफुल इन ट्रेडिशनल जैसे कमेंट करके अपना प्यार जता रहे हैं।

रोहन श्रेष्ठ को डेट कर रही हैं श्रद्धा कपूर
बता दें कि श्रद्धा कपूर ने साल 2010 में 'तीन पत्ती' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। लेकिन उन्हें पहचान 'आशिकी2' से मिली। उनके पर्सनल लाइफ की बात करें तो अभी उनका नाम  रोहन श्रेष्ठ  के साथ जुड़ रहा है।  रोहन श्रेष्ठ बॉलीवुड फोटोग्राफर हैं और दोनों को अक्सर एक साथ देखा जाता है। हालांकि इस रिलेशनशिप को लेकर दोनों ने कोई बयान नहीं दिया है। 

फरहान अख्तर और आदित्य रॉय से भी जुड़ा नाम
 श्रद्धा का नाम पहले बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता, गायक फरहान अख्तर के साथ जुड़ा था। एक बार श्रद्धा फरहान से उनके घर मिलने गईं तो उनके पीछे उनके पिता शक्ति कपूर भी पहुंच गए थे और दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया था।  34 साल की एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का अफेयर आदित्य रॉय कपूर के साथ भी रहा है। दोनों ने सुपरहिट फिल्म 'आशिकी 2' में साथ काम किया था।

नागिन में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर
वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म श्रीदेवी की 'चलबाज' और 'नागिन' के रीमेक को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले दिनों फिल्म 'नागिन' से उनका पोस्टर रिलीज किया गया था।

और पढ़ें:

'MOM TO BE' भारती सिंह ने कराया फोटोशूट, बोलीं- बड़ी तकलीफ हुई पर हो गया,जानें अदाकारा ने ऐसा क्यों कहा

नए साल में इन Web Series के दूसरे सीजन का रहेगा बोलबाला, Panchayat से Asur तक में देखने मिलेगा ट्विस्ट

'कांटा लगा' गर्ल Shefali Jariwala एयरपोर्ट पर पराग त्यागी को किया Lip Kiss, फैंस को नहीं पसंद आई ये हरकत

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश