FLOP सर्कस के बाद रोहित शेट्टी ने फिर मिलाया अजय देवगन संग हाथ, 11वीं ब्लॉकबस्टर देने कसी कमर

रोहित शेट्टी और अजय देवगन एक बार फिर साथ आ रहे है। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों सिंघम फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म के साथ दोबारा बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगे। बता दें कि दोनों ने अभी तक साथ में 10 ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है। 
 

Rakhee Jhawar | Published : Jan 3, 2023 4:13 AM IST / Updated: Jan 03 2023, 09:57 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. हिट फिल्में देने वाले डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के लिए साल 2022 अच्छा नहीं रहा। साल के आखिरी में रिलीज हुई उनकी फिल्म सर्कस (Cirkus) बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। इस मल्टी स्टारर फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Sinhg) लीड रोल में थे। अब रोहित अपने पुराने ढर्रे पर आ रहे हैं और वे अजय देवगन (Ajay Devgn) के साथ सिंघम सीरीज की अगली फिल्म ला रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह दोनों की साथ वाली 11वीं ब्लॉकबस्टर फिल्म हो सकती है। ब्लॉकबस्टर जोड़ी अजय-रोहित ने सिंघम फ्रैंचाइजी के सीक्वल की आधिकारिक घोषणा कर 2023 का स्वागत किया है। अजय ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए फिल्म को घोषणा कर फैन्स को सरप्राइज दिया है। सिंघम और सिंघम रिटर्न्स, दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था और फैन्स इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 


अजय देवगन ने इस तरह की घोषणा
अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पर रोहित शेट्टी के साथ फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा- सिंघम अगेन की @itsrohitshetty की कहानी के साथ नए साल की अच्छी शुरुआत की। मैंने जो स्क्रिप्ट सुनी वह आग है। भगवान ने चाहा तो यह हमारी 11वीं ब्लॉकबस्टर होगी। रेहित ने अजय की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- अब तक ईमानदारी और मेहनत के साथ काम किया है, इस बार अंदर आग भी है। सिंघम सीरीज की अगली फिल्म की घोषणा करते ही फैन्स अजय की पोस्ट पर कमेंट्स कर रहे हैं। एक लिखा- हमेशा की तरह अपने पसंदीदा एक्टर-डायरेक्टर जोड़ी के लिए उत्साहित हूं। एक अन्य ने लिखाज बेशक यह भी ब्लॉकबस्टर होगी। एक ने उत्साह दिखाते हुए लिखा- इसे जल्द लेकर आओ। इसी तरह कईयों ने दिल और आग लगाने वाली इमोजी के साथ कमेंट्स किए। 


दीपिका पादुकोण भी होगी फिल्म का हिस्सा
इससे पहले रोहित शेट्टी ने यह खुलासा कर सभी को चौंका दिया था कि फिल्म का हिस्सा दीपिका पादुकोण भी होगी। उन्होंने यह भी कन्फर्म किया था कि फिल्म में उनकी रोल एक पुलिसवाली को होगा। बता दें कि इससे पहले रोहित-दीपिका ने फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में साथ काम किया था। 2013 में आई इस फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब गदर मचाया था। 


- हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रोहित शेट्टी ने बताया था कि सिंघम सीरीज की तीसरी फिल्म में हाई एक्शन देखने को मिलेगा।  उन्होंने यह भी कहा था कि फिल्म की शूटिंग नवंबर-दिसंबर 2022 में शुरू हो सकती है लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। उन्होंने कहा था कि फाइनल ड्राफ्ट लिखने में सनय लग रहा है, हालांकि, वह फिल्म की शूटिंग 7 महीने में पूरी कर लेंगे। 

 

ये भी पढ़ें
2500 Cr का गेम होगा BOX OFFICE पर, अकेले सलमान-शाहरुख पर मेकर्स ने खेला है इतने करोड़ का दांव

SRK-सलमान से दिशा पाटनी तक, जब 8 CELEBS ने एब्स फ्लॉन्ट कर चौंकाया, PHOTOS में देखें धांसू फिजिक

950 Cr का दांव SRK-सलमान पर, लेकिन FLOP अक्षय कुमार दोनों पर भारी, ऐसे बिगाड़ेंगे BOX OFFICE का गणित

इंडियन बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाने वाली इन 15 फिल्मों में 1 भी आमिर-अक्षय की नहीं, TOP 5 से भी बॉलीवुड गायब

Share this article
click me!