तो क्या सच में शादी के 5 महीने में ही पापा बन गए वरुण धवन, फैंस से पूछा- क्या रखूं नाम मदद करो

वरुण धवन (Varun Dhawan) ने इसी साल 24 जनवरी, 2001 को अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी की थी। कपल ने अलीबाग के बीच रिजॉर्ट द मेंशन हाउस में 7 फेरे लिए थे। वरुण और नताशा की शादी को अभी 5 महीने ही हुए हैं और इसी बीच उन्होंने इस बात की जानकारी दी कि वे पिता बन गए हैं। दरअसल, वरुण ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने ब्वॉय का नाम पूछ रहे हैं।

Asianet News Hindi | Published : Jun 15, 2021 2:15 PM IST

मुंबई। वरुण धवन (Varun Dhawan) ने इसी साल 24 जनवरी, 2001 को अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी की थी। कपल ने अलीबाग के बीच रिजॉर्ट द मेंशन हाउस में 7 फेरे लिए थे। वरुण और नताशा की शादी को अभी 5 महीने ही हुए हैं और इसी बीच उन्होंने इस बात की जानकारी दी कि वे पिता बन गए हैं। दरअसल, वरुण ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने ब्वॉय का नाम पूछ रहे हैं और इसके लिए लोगों से मदद भी मांगी है। 

 

वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो एक पपी के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा- फादरहुड, मैं अभी तक अपने लड़के को नाम नहीं दे पाया हूं। प्लीज इसमें मेरी मदद करें। इस पोस्ट को देखने के बाद बॉलीवुड के कई सेलेब्स और उनके फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। 

जैकलीन फर्नांडीज ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- मैं अपनी बिल्ली के साथ इसकी डेट अरेंज करवा दूंगी। वहीं एक शख्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- बधाई हो सर। वहीं कुछ यूजर ने तो उन्हें नाम भी सुझा दिए हैं। एक शख्स ने लिकी तो दूसरे ने लोकी नाम सुझाया है। वहीं एक यूजर ने फ्रोडो बताया है। बता दें कि वरुण धवन की दुल्हनिया नताशा फैशन डिजाइनर हैं और अपना लेबल चलाती हैं, जो वेडिंग गाउन और ब्राइडल ड्रेसेस के लिए जाना जाता है। ऐसे में उन्होंने अपनी शादी की रस्मों के लिए खुद की डिजाइन की ड्रेस ही चुनी थी।  

Share this article
click me!

Latest Videos

सलमान खान, सगुनप्रीत, कौशल... कौन-कौन है लॉरेंस बिश्नोई के टॉप 5 टारगेट?
Kolkata RG Kar Medical Collage Case LIVE: कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले की सुनवाई
घूंघट वाली सांसद ने खेत में किया काम, राजनीति के साथ फेमली की जिम्मेदारी निभा महिला ने जीता दिल
महिला सांसद का जबरदस्त वीडियो वायरल, सास के साथ भरने लगी चारा #Shorts
Election Commission of India LIVE: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस