
मुंबई। पिछले कुछ समय से कंगना रनोट (Kangana) अक्सर किसी न किसी मुद्दे को लेकर चर्चा में रहती हैं। फिर चाहे सीएए को लेकर जेएनयू का विरोध प्रदर्शन हो या किसान आंदोलन। कंगना बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। हाल ही में कंगना के बयानों से तंग आकर एक सोशल मीडिया यूजर ने सवाल पूछा कि कंगना रनोट से हमें बचाने के लिए कोई वैक्सीन बना रहा है क्या? यूजर के इस सवाल पर अब सिंगर सोना महापात्रा (Sona Mohapatra) ने मजेदार जवाब दिया है। इसे कंगना पर तंज की तरह भी देखा जा रहा है।
सोना महापात्रा ने शख्स के इस सवाल के जवाब में लिखा, आखिरकार मुझे इस सवाल का जवाब मिल गया है समीरा सूद। और वो जवाब है खुद कंगना। कंगना रनोट से बचाने वाली वैक्सीन सिर्फ वही बना सकती हैं। क्योंकि उनमें ही इतनी क्षमता है। सवाल भी कंगना हैं और जवाब भी कंगना ही।
वैसे, यह पहला मौका नहीं है, जब सोना महापात्रा ने कंगना रनोट पर तंज कसा है। इससे पहले भी वो कई बार कंगना को लेकर कमेंट कर चुकी हैं। सोना महापात्रा ने ऋतिक रोशन विवाद के समय भी कंगना को ओपन लेटर लिखा था। इसके साथ ही उन्होंने कंगना पर फेमिनिज्म का अपमान करने का आरोप लगाया था।
कौन हैं सोना महापात्रा :
अपनी बेबाकी के लिए मशहूर सिंगर सोना महापात्रा तब सुर्खियों में आईं थीं, जब उन्होंने सलमान खान द्वारा 'सुल्तान' फिल्म के प्रमोशन के दौरान दिए गए विवादित बयान के खिलाफ अपनी राय रखी थी। इसके बाद सलमान के फैन्स ने सोशल मीडिया पर सोना को ट्रोल करते हुए गालियां दी थीं। इस पर सोना ने सलमान के समर्थकों पर तंज कसते हुए लिखा था कि काफी कुछ गलत कहने और करने के बावजूद सलमान खान देश के 'हीरो' हैं। बता दें कि सोना को फिल्म 'फुकरे' के गाने 'अंबरसरिया' से पहचान मिली।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।