भाई-भतीजावाद पर छलका सोनम कपूर का दर्द, पापा अनिल कपूर को लेकर कही दी ये बड़ी बात

'द जोया फैक्टर' 20 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म में सोनम कपूर के साथ एक्टर दुलकीर सलमान भी हैं। फिल्म में संजय कपूर, अंगद बेदी और सिकंदर खेर ने भी काम किया है। फिल्म में सोनम के चाचा संजय कपूर पहली बार उनके पिता के किरदार में नजर आएंगे।

Asianet News Hindi | Published : Sep 13, 2019 2:35 PM IST

मुंबई। बॉलीवुड में अक्सर भाई-भतीजावाद (नेपोटिज्म) की चर्चा होती रहती है। कभी कंगना रनोट करन जौहर पर नेपोटिज्म को बढ़ावा देने की बात कहती हैं तो कभी दूसरे एक्टर्स पर भी ऐसे ही आरोप लग चुके हैं। इसी सिलसिले में अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने भी नेपोटिज्म को लेकर हाल ही में एक इंटरव्यू पर खुलकर बात की। बता दें कि सोनम इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'द जोया फैक्टर' का प्रमोशन कर रही हैं।

जानें क्या बोलीं सोनम कपूर...
एक पॉपुलर एंटरटेनमेंट चैनल से बातचीत में सोनम कपूर ने नेपोटिज्म को लेकर कहा- ''फिल्मी बैकग्राउंड का होने के वैसे तो कई फायदे हैं, लेकिन इन फायदों से कहीं ज्यादा बड़ी जिम्मेदारियां संभालनी पड़ती हैं। मेरे पापा ने मुझे इंडस्ट्री में पहचान के साथ ही सब कुछ देने के लिए कड़ी मेहनत की है। इसलिए अगर हमें मौका मिलता है तो हमें चीजों को ग्रांटेड नहीं लेना चाहिए। सोनम कपूर ने कहा कि कई लोग नेपोटिज्म के सही मायने जाने बिना ही इसका इस्तेमाल करते हैं। जिसके चलते यह शब्द नेगेटिव समझ में आता है।''
 
मेरे पापा ने किसी को मेरा नंबर तक नहीं दिया : सोनम
सोनम ने आगे कहा- जहां तक नेपोटिज्म की बात है, तो मेरे पापा ने किसी को मेरा नंबर तक नहीं दिया है। वहीं साउथ एक्टर दुलकीर सलमान ने कहा- नेपोटिज्म को सुनकर ऐसा लगता है, जैसे कुछ आलसी लोग, जो काम नहीं करना चाहते, उन्हें परिवार या फिर दोस्ती का फायदा मिलता है और बैठे-बिठाए काम मिल जाता है। हालांकि हकीकत ये है कि ऐसा होता नहीं है। 

सोनम के चाचा ने निभाया उनके पिता का किरदार...
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर इन दिनों फिल्म 'द जोया फैक्टर' का प्रमोशन कर रही हैं। यह फिल्म इसी महीने 20 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म में सोनम कपूर के साथ एक्टर दुलकीर सलमान ने काम किया है। फिल्म में संजय कपूर, अंगद बेदी और सिकंदर खेर ने भी काम किया है। फिल्म में सोनम के चाचा संजय कपूर पहली बार उनके पिता के किरदार में नजर आएंगे। 'द जोया फैक्टर' फिल्म लेखिका अनुजा चौहान की इसी नाम की किताब पर बेस्ड है। कहानी जोया सिंह सोलंकी नाम की एक लड़की की है, जो भारतीय क्रिकेट टीम के लिए लकी चार्म साबित होती है। फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक शर्मा के मुताबिक, यह फिल्म किसी खास क्रिकेटर को लेकर नहीं है, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी को ट्रिब्यूट है, जिनकी जर्सी का नंबर 7 है। बता दें कि फिल्म में इंडियन टीम के कप्तान का किरदार निभा रहे दुलकीर सलमान की जर्सी का नंबर भी 7 ही है। 
 

Share this article
click me!