
मुंबई. सोनू सूद इन दिनों लोगों के लिए मसीहा बने हुए हैं। उन्होंने गरीबों और मजदूरों की मदद कर देशभर के लोगों का दिल जीत लिया है। वह लगातार मुंबई इलाकों में लॉकडाउन के कारण फंस प्रवासियों को उनके घर भेजने और खाने का इंतेजाम कर रहे हैं। वो लोगों की मदद के लिए उनके मैसेजेस का जवाब भी दे रहे हैं। इनके लिए अब एक हेल्पलाइन नंबर भी उन्होंने जारी किया है। मजदूरों की मदद के बाद अब सोनू सूद को लेकर एक और खबर आ रही है कि उन्होंने केरल में फंसी 177 लड़कियों को एयरलिफ्ट करवाया है।
लोगों की मदद के लिए सोनू सूद कर रहे हैं हर संभव कोशिश
बसों की व्यवस्था से टोल फ्री नंबर लॉन्च करने तक, सोनू लोगों की मदद के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। यही नहीं, अब उन्होंने 177 लड़कियों को एयरलिफ्ट किया है जो केरल के एर्नाकुलम में फंसी थीं। ये लड़कियां एक लोकल फैक्ट्री में सिलाई और कढ़ाई का काम करती हैं। फैक्ट्री कोविड-19 के कारण बंद हो गई, ऐसे में ये सभी मुश्किल में थीं। एक्टर से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि सोनू को भुवनेश्वर के एक करीबी दोस्त ने इस बात की जानकारी दी। इसके बाद एक्टर ने कोच्चि और भुवनेश्वर एयरपोर्ट को ऑपरेट कराने की सरकार से परमिशन ली।
बेंगलुरु से बुलाया गया खास एयरक्राफ्ट
मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्र के हवाले से कहा जा रहे है कि लड़कियों के लिए बेंगलुरु से एक खास एयरक्राफ्ट कोच्चि बुलाया गया जो अब उन्हें लेकर भुवनेश्वर जाएगा ताकि वो अपने परिवारों से मिल सकें। भुवनेश्वर से लड़कियों के गांव की दूरी 2 घंटे की है। यह सफर पूरा करने के बाद वो अपने घरों पर होंगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।