रणविजय सिंह बने दूसरी बार पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, मजेदार अंदाज में शेयर की खुशखबरी

Published : Jul 13, 2021, 10:11 AM ISTUpdated : Jul 13, 2021, 10:24 AM IST
रणविजय सिंह बने दूसरी बार पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, मजेदार अंदाज में शेयर की खुशखबरी

सार

एक्टर-होस्ट रणविजय सिंह दूसरी बार पापा बने। रणविजय की पत्नी प्रियंका सिंह ने एक बेटे को जन्म दिया है। रणविजय ने अपनी इस खुशी को मजेदार अंदाज में इंस्टाग्राम पर शेयर कर सभी की जानकारी दी। 

मुंबई. एक्टर-होस्ट रणविजय सिंह (Rannvijay Singha) को दूसरी बार पापा बने। रणविजय की पत्नी प्रियंका सिंह (Priyanka Singha) ने एक बेटे को जन्म दिया है। रणविजय ने अपनी इस खुशी को मजेदार अंदाज में इंस्टाग्राम पर शेयर कर सभी की जानकारी दी। उन्होंने बेटे के आने की खुशी में अपने शूज के साथ एक पेयर बेबी शूज की फोटो शेयर कर लिखा- शू गेम, 12 जुलाई 2021। इसके अलावा उन्होंने एक जोड़ी छोटा स्नीकर और लाल रंग की स्पोर्ट्स जर्सी की फोटो शेयर की है। इस फोटो के साथ लिखा- सतनामवाहेगुरु। रणविजय को दोबारा पापा बनने पर फैंस, फ्रेंड्स और परिवारवाले लगातार बधाई दे रहे हैं। बता दें कि रणविजय और प्रियंका की शादी 6 साल पहले हुई थी। कपल की 4 साल की बेटी है, जिसका नाम कायनात है। एक्टर को एमटीवी शोज होस्ट करने के लिए जाना जाता है। 


सेलेब्स ने दी बधाई
रणविजय की पोस्ट पर युविका चौधरी ने हार्ट इमोजी शेयर कर उन्हें बधाई दी। वहीं, रोडीज टीम के मेंबर निखिल चिनप्पा ने लिखा - आप दोनों को बधाई !!!, कायनात के छोटे भाई और आपकी फैमली के नए मेंबर को प्यार। नेहा धूपिया ने भी अपने दोस्त को बधाई दी। इसके अलावा गौहर खान, वरुण सूद, दिशांक अरोड़ा, प्रिंस नारुला, दिव्या अग्रवाल ने भी बधाई दी। बता दें कि रणविजय फिलहाल रियलिटी शो एमटीवी स्पिल्टविला 13 को सनी लियोनी के साथ मिलकर होस्ट कर रहे हैं।

PREV

Recommended Stories

13 स्टार्स से रिजेक्ट फिल्म ने BO पर उड़ाया था गर्दा, पढ़ें उस मूवी की कहानी जिसका सीक्वल है Border 2
Border 2 Teaser लॉन्च में सनी देओल की ग्रैंड एंट्री, 8 PHOTOS में देखें कौन-कौन पहुंचा