Sridevi की बेटी Janhvi Kapoor ने तिरुपति में किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन, गुलाबी साड़ी में दिखी एक्ट्रेस

Published : Dec 27, 2021, 02:36 PM IST
Sridevi की बेटी Janhvi Kapoor ने तिरुपति में किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन, गुलाबी साड़ी में दिखी एक्ट्रेस

सार

श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) रविवार को आंध्र पद्रेश स्थित तिरुपति मंदिर (Tirupati Venkateswara Temple) पहुंचीं। जाह्नवी ने यहां भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए और पूजा-पाठ कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान जाह्नवी कपूर साउथ इंडियन स्टाइल की पिंक साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

मुंबई/हैदराबाद। श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) रविवार को आंध्र पद्रेश स्थित तिरुपति मंदिर (Tirupati Venkateswara Temple) पहुंचीं। जाह्नवी ने यहां भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए और पूजा-पाठ कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान जाह्नवी कपूर साउथ इंडियन स्टाइल की पिंक साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जाह्नवी के साथ उनकी एक दोस्त भी थी। दोनों ने दर्शन के बाद प्रसाद लिया। बता दें कि जाह्नवी कपूर कुछ महीने पहले सारा अली खान (Sara Ali Khan) के साथ केदारनाथ भी गई थीं। यहां से उन्होंने कई फोटोज शेयर की थीं। 

इससे पहले जाह्नवी कपूर ने मां श्रीदेवी (Sridevi) के बर्थडे के मौके पर भी तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा की थी। 2019 में जाह्नवी ने तिरुपति बालाजी मंदिर में 3500 सीढ़ियां चढ़कर भगवान के दर्शन किए थे। बता दें कि तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में है। तिरुपति बालाजी मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। यह तिरुमला पर्वत पर स्थित है और भारत के मुख्य तीर्थ स्थलों में से एक है। तिरुपति बालाजी का वास्तविक नाम श्री वेंकटेश्वर स्वामी है, जो स्वयं भगवान विष्णु हैं। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, भगवान श्री वेंकटेश्वर अपनी पत्नी पद्मावती के साथ तिरुमला में निवास करते हैं। मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से भगवान वेंकटेश्वर के सामने प्रार्थना करते हैं, उनकी सभी मुरादें पूरी हो जाती हैं। यहां हर साल लाखों की संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं। 

वर्क फ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर 2022 में कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। इनमें 'दोस्ताना 2', 'गुड लक जैरी' और 'मिली' शामिल हैं। 2021 में जाह्नवी कपूर की सिर्फ एक ही फिल्म 'रूही' रिलीज हो पाई। इसमें उनके साथ राजकुमार राव ने काम किया है। जाह्नवी कपूर ने 2018 में शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वो घोस्ट स्टोरीज, गुंजन सक्सेना और रूही जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। 

ये भी पढ़ें-
Salman Khan Birthday:Aishwarya Rai को किसी भी कीमत पर अपना बनाना चाहते थे सलमान, पर शादी में रोड़ा बनी ये बात

Salman Khan Birthday: अंदर से ऐसा दिखता है सलमान खान का घर, इस वजह से गैलेक्सी को नहीं छोड़ पा रहे भाईजान

Roundup 2021: साउथ के इस सुपरस्टार की फिल्म का रहा जलवा, Salman Khan-Akshay Kumar को भी पछाड़ा

पाई-पाई को मोहताज हुए Mahabharat के 'भीम', गुजारा करने तक नहीं है पैसे, सुनाई अपनी दुख भरी दास्तां

Salman Khan को जिस फॉर्महाउस में सांप ने काटा वो अंदर से दिखता है ऐसा, फैला है पहाड़ियों और जंगल के बीच

होने वाली बहू Alia Bhatt संग तो Neetu Singh ने मनाया क्रिसमस लेकिन अपनी फैमिली के जश्न से रही गायब


 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश