श्रीदेवी की बायोग्राफी लिखने वाले का दावा, बाथटब में डूबने से नहीं बल्कि इस वजह से हुई थी मौत

Published : Jan 04, 2020, 02:35 PM ISTUpdated : Jan 05, 2020, 01:10 PM IST
श्रीदेवी की बायोग्राफी लिखने वाले का दावा, बाथटब में डूबने से नहीं बल्कि इस वजह से हुई थी मौत

सार

एक साल 10 महीने पहले यानी की 24 फरवरी, 2018 को श्रीदेवी इस दुनिया को अलविदा कह गई थीं। अब एक्ट्रेस के नाम पर उनकी बायोग्राफी 'श्रीदेवी : द एटर्नल गॉडेस' लिखने वाले लेखक सत्यार्थ नायक ने खुलासा किया है।

मुंबई. एक साल 10 महीने पहले यानी की 24 फरवरी, 2018 को श्रीदेवी इस दुनिया को अलविदा कह गई थीं। अब एक्ट्रेस के नाम पर उनकी बायोग्राफी 'श्रीदेवी : द एटर्नल गॉडेस' लिखने वाले लेखक सत्यार्थ नायक ने खुलासा किया है कि श्रीदेवी को लो ब्लड प्रेशर में अक्सर बेहोश हो जाने की बीमारी थी। इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि श्रीदेवी के करीबी लोगों से बात करने के बाद इस बात का पता चला था। 

इंटरव्यू में लेखक ने कही ये बात 

एक अंग्रेजी अखबार के साथ हुई बातचीत में नायक ने कहा कि वो पंकज पाराशर (जिन्होंने फिल्म चालबाज में श्रीदेवी को निर्देशित किया था) और नागार्जुन से मिले। उन दोनों ने ही मुझे इस बारे में बताया कि श्रीदेवी ब्लड प्रेशर की बीमारी से जूझ रही थीं। जब वह इन दोनों स्टार्स के साथ काम कर रही थीं तब वह कई बार बाथरूम में बेहोश हो गई थीं। इसके बाद सत्यार्थ नायक ने बताया कि उन्होंने श्रीदेवीजी की भतीजी माहेश्वरी से मुलाकात की। 

ऐसे में इंटरव्यू के दौरान नायक कहते हैं कि श्रदेवी की भतीजी ने भी यही कहा कि एक्ट्रेस को बाथरूम के फर्श पर गिरा हुआ पाया गया था और उनके चेहरे से खून बह रहा था। बोनी कपूर ने भी लेखक को बातचीत में कहा था कि एक दिन ऐसे ही चलते हुए श्रीदेवी अचानक से गिर गईं। क्योंकि उन्होंने ब्लड प्रेशर की दिक्कत थी। इससे पहले केरल के एक DGP ने कहा था कि श्रीदेवी की मौत एक हादसा नहीं बल्कि हत्या थी। 24 फरवरी, 2018 को देश की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी की मौत की चौंकाने वाली खबर ने देश चौंका दिया था।

दुबई में हुई थी एक्ट्रेस की मौत

श्रीदेवी की जिस साल मौत हुई उस वक्त वो अपने भांजे मोहित मारवाह की शादी में दुबई गई थीं। इस दौरान कहा जाता है कि श्रीदेवी की मौत दुबई एक होटल के कमरे के बाथटब में डूबने से हो गई थी। एक्ट्रेस के पति बोनी कपूर ने उन्हें बेहोशी की हालत में पाया था। डेथ सर्टिफिकेट में भी कहा गया था कि मौत 'दुर्घटनावश बाथटब में डूबने' के कारण हुई। इसके बाद उनकी रहस्यमयी मौत को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही थीं। अब लेखक द्वारा इस रहस्य से पर्दा उठाने की कोशिश की कई है। 

पति और बेटियां नहीं उबर पाईं गम से 

फिल्म 'चांदनी' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस श्रीदेवी की मौत से बॉलीवुड को बड़ा झटका लगा था। कई मौकों पर उन्हें अक्सर याद किया जाता है। जाह्नवी और बोनी कपूर कई इंटरव्यू में यह बात जाहिर कर चुके हैं उनकी फैमिली आज भी श्रीदेवी के गम से उबर नहीं पाए हैं। कई मौकों पर बोनी कपूर को श्रीदेवी को यादकर रोते हुए भी देखा गया है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

मर्दानी फ्रेंचाइजी के कौन से हैं वो 3 भयानक चेहरे, जिनकी दहशत ने हिलाया दिल-दिमाग
Sunny Deol संग रिश्ते के सवाल पर भड़कीं सौतेली मां हेमा मालिनी, जानिए क्या कहा?