क्रिकेटर केएल राहुल के साथ बेटी अथिया की शादी की ख़बरों पर आया सुनील शेट्टी का बयान, जानिए क्या कहा?

अथिया शेट्टी और केएल राहुल शेट्टी की शादी के कयास कई मीडिया रिपोर्ट्स में लगातार लगाए जा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि दोनों इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इन कयासों के बीच अथिया के पिता सुनील शेट्टी का बयान सामने आया है।

rohan salodkar | Published : May 12, 2022 11:35 AM IST / Updated: May 12 2022, 05:10 PM IST

मुंबई. सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) की बेटी अथिया (Athiya Shetty) और क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) के अफेयर की ख़बरें काफी समय से मीडिया में छाई हुई हैं। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों निकट भविष्य में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इन कयासों पर सुनील शेट्टी का रिएक्शन सामने आया है।

सुनील शेट्टी चाहते हैं बेटे की शादी भी हो जाए

Latest Videos

ई-टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने कहा कि अथिया उनकी बेटी है और कभी न कभी वे उनकी शादी कराना ही चाहेंगे। उनके मुताबिक़, वे तो चाहते हैं कि उनके बेटे अहान की शादी भी जितनी जल्दी हो जाए, उतना अच्छा रहेगा। लेकिन इसका फैसला उन्होंने बच्चों पर ही छोड़ा हुआ है।

केएल राहुल मुझे पसंद है : सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी ने आगे केएल राहुल को लेकर कहा कि वे उन्हें पसंद करते हैं। अथिया के साथ केएल राहुल की शादी को लेकर सुनील ने कहा, "यह उन पर निर्भर करता है कि वे क्या करना चाहते है। क्योंकि वक्त बदल चुका है। बेटी और बेटा दोनों ही जिम्मेदार हैं। मैं चाहता है कि फैसला वही लें। मेरा आशीर्वाद सदैव उनके साथ है।"

साल के अंत तक कर हो सकती है अथिया की शादी

यूं तो अथिया और केएल राहुल के अफेयर की चर्चा लंबे समय से है। लेकिन इसे और ज्यादा बल तब मिला था, जब अथिया को केएल राहुल और उनके परिवार के साथ यूके में वक्त बिताते देखा गया था। अहान शेट्टी (Ahaan Shetty) की फिल्म 'तड़प' के प्रीमियर की रात केएल राहुल को पूरी शेट्टी फैमिली के साथ पोज देते देखा गया था। इसके बाद से ही अथिया और उनकी शादी के कयास मीडिया में लगने शुरू हो गए।

रिपोर्ट्स में यहां तक कहा जा रहा है कि अथिया और केएल राहुल की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं और दोनों इस साल के अंत तक पति-पत्नी बन जाएंगे। यह भी बताया जा रहा है कि यह शादी साउथ इंडियन सेरेमनी होगी। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई भी आधिकारिक एलान नहीं हुआ है।

और पढ़े...

सोशल मीडिया यूजर ने गलती से सुनील शेट्टी को बताया गुटखा किंग, भड़के एक्टर ने कहा-भाई तू अपना चश्मा एडजस्ट कर 

'बहू' को लेकर प्रोटेक्टिव हुईं नीतू कपूर, पैपराजी ने सवाल किया तो बोलीं- तुम मेरी बहू के पीछे क्यों पड़े हो यार

शादी के साढ़े सात साल बाद पापा बने 'थंगाबली', पत्नी कृतिका सेंगर को प्रेग्नेंसी का पता चला तो नहीं हुआ था भरोसा

शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया को बोर बताते हुए लिया ब्रेक, ट्रोल्स ने कहा- पोर्न इंडस्ट्री के बारे में कुछ कहिए

आखिर क्यों नहीं हो पा रही 35 साल की कंगना रनोट की शादी, एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में बताई असली वजह

कंगना रनोट के निशाने पर बॉलीवुड, बोलीं- ईद पार्टी में सबने धाकड़ की तारीफ़ की, फिर पब्लिकली चुप्पी क्यों?

 

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट: कौन हैं वो 5 मंत्री जो आतिशी के साथ लेंगे शपथ
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
हरियाणा BJP संकल्प पत्र की 20 बड़ी बातें: अग्निवीर को पर्मानेंट जॉब-महिलाओं को 2100 रु.
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts