64 साल के सनी देओल को हुआ कोरोना, कंधे की सर्जरी के कारण स्वस्थ होने गए थे कुल्लू

Published : Dec 02, 2020, 08:26 AM ISTUpdated : Dec 02, 2020, 08:44 AM IST
64 साल के सनी देओल को हुआ कोरोना, कंधे की सर्जरी के कारण स्वस्थ होने गए थे कुल्लू

सार

बॉलीवुड एक्टर और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के गुरदासपुर सांसद सनी देओल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव ने मंगलवार को सनी देओल को कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की। सनी देओल पिछले कुछ दिनों ने कुल्लू में ही रह रहे थे।

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के गुरदासपुर सांसद सनी देओल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव ने मंगलवार को सनी देओल को कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की। हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि एक्टर से नेता बने सनी देओल पिछले कुछ दिनों ने कुल्लू में ही रह रहे थे। मुंबई निकलने की कर रहे तैयारी...

स्वास्थ्य सचिव अमिताभ ने एक समाचार एजेंसी को बताया कि कुल्लू के मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सनी देओल और उनके दोस्त मुंबई के लिए रवाना होने की योजना बना रहे थे, हालांकि, बीजेपी सांसद ने मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए।

64 वर्षीय एक्टर सनी देओल ने पिछले दिनों मुंबई में कंधे की सर्जरी करवाई थी और पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, वह कुल्लू जिले के मनाली के पास एक फार्महाउस में स्वास्थ्य लाभ कर रहे थे। 

कोरोना के कारण हो चुकी है बीजेपी नेता की मौत

इस बीच गुजरात से बीजेपी के राज्यसभा सांसद अभय भारद्वाज की कोरोना वायरस के कारण मौत हो चुकी है। बीजेपी सांसद भारद्वाज का निधन कल मंगलवार को चेन्नई में हुआ। कोरोना संक्रमित होने के बाद उनकी हालत गंभीर हो गई थी। पीएम मोदी ने अभय भारद्वाज के निधन पर दुख जताया था।

यह भी पढ़ें: जयमाला के बाद सजी-धजी पत्नी के चेहरे से नजर नहीं हटा पाए आदित्य, सामने आई रस्में निभाते फोटोज

31 मई को कोरोना की चपेट में आए थे अभय भारद्वाज

बीजेपी सांसद अभय भारद्वाज 31 अगस्त को कोरोना की चपेट में आ गए थे। पहले वो राजकोट के अस्पताल में भर्ती हुए। बाद में उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए बेहतर इलाज के लिए चेन्नई ले जाया गया था। राज्यसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद बीजेपी सांसद अभय भारद्वाज कोरोना की चपेट में आ गए थे। बाद में उनके साथ उनका पूरा परिवार भी कोरोना संक्रमित हो गया था।

यह भी पढ़ें: सैफ की बेटी पर इस वजह से चिल्ला पड़ा था ये शख्स, सारा ने खुद बताई डांट पड़ने के पीछे की कहानी

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

'गर्भाशय निकलवा दिया' पत्नी ने Udit Narayan पर लगाया भयानक आरोप
टीना मुनीम को भूल गए थे Anil Ambani, इस भूकंप ने फिर जगा दिया प्यार