
मुंबई. लॉकडाउन के बीच सनी लियोनी अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। सनी इंडिया से अमेरिका जा चुकी हैं और वहीं, वो बच्चों के साथ अलग-अलग तरह से टाइम स्पेंड कर रही हैं। ऐसे में अब सनी लियोनी ने अपनी 3 साल की बेटी निशा की एक फोटो शेयर की है। इसमें वो घुड़सवारी करना सीखती नजर आ रही है। इस दौरान निशा को पूरी तरह से प्रोटेक्ट किया गया था और उसने मास्क भी पहना पहुआ था।
सनी लियोनी ने कही ये बात
सनी लियोनी ने अपनी और बेटी निशा की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मैं अपनी बेटी निशा को उसके पहले राइडिंग लेसन के लिए ले गई थी। उसको देखकर लग रहा था वो छोटी सी प्रोफेशनल लड़की है। बहुत अच्छे निशा, मुझे तुमपर गर्व है।' इससे पहले सनी लियोनी अपने बच्चों को एक वाइल्डलाइफ पार्क में लेकर गई थीं। इस पार्क से उन्होंने फोटोज और वीडियो शेयर किए थे। वीडियो में सनी को जिराफ को खाना खिलाते देखा जा सकता है। सनी ने कैप्शन में बताया था कि उन्हें ये दिन बहुत अच्छा लगा और उनके बच्चों को काफी मजा आया।
मुंबई से अमेरिका गईं सनी लियोनी
बता दें, सनी लियोनी मई महीने में अपने तीनों बच्चों और पति डेनियल वेबर के साथ मुंबई से अमेरिका के कैलिफोर्निया चली गई थीं। उनके मुताबिक इस मुश्किल समय में उनके लिए अमेरिका में रहना ही ठीक है। सनी ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करके बताया भी था कि उन्होंने ये फैसला अपने बच्चों के लिए लिया है। अब सनी और उनका परिवार अमेरिका में खुशी से रह रहा है और अपने समय का लुत्फ भी उठा रहे हैं।
वहीं, अगर सनी के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उन्हें पिछली बार फिल्म 'अर्जुन पटियाला' में देखा गया था। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ और कृति सेनन लीड रोल में थे। आगे आने वाले समय में सनी, 'कोका कोला' और हेलेन नाम की फिल्मों में नजर आने वाली हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।