हार्ट प्रॉब्लम से जूझ रहे सुशांत के पिता की हालत अचानक बिगड़ी, करना पड़ा अस्पताल में भर्ती

Published : Dec 20, 2020, 02:40 PM IST
हार्ट प्रॉब्लम से जूझ रहे सुशांत के पिता की हालत अचानक बिगड़ी, करना पड़ा अस्पताल में भर्ती

सार

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत को अब 6 महीने से भी ज्यादा वक्त बीत चुका है, लेकिन उनके पिता बेटे की याद को अब भी नहीं भुला पाए  हैं। बेटे को याद कर सुशांत के पिता केके सिंह कई बार इमोशनल हो जाते हैं, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ जाती है। हाल ही में हार्ट प्रॉब्लम के चलते अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद सुशांत के पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत को अब 6 महीने से भी ज्यादा वक्त बीत चुका है, लेकिन उनके पिता बेटे की याद को अब भी नहीं भुला पाए  हैं। बेटे को याद कर सुशांत के पिता केके सिंह कई बार इमोशनल हो जाते हैं, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ जाती है। हाल ही में हार्ट प्रॉब्लम के चलते अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद सुशांत के पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हॉस्पिटल से उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उनके साथ उनकी बेटियां प्रियंका और मीतू भी नजर आ रही हैं। बता दें कि सुशांत के पिता को फरीदाबाद के एशियन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

 

यह फोटो सौम्य दीप्त नाम के सोशल मीडिया हैंडल से शेयर की गई है। फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है- सुशांत के पिता पटना में दर्ज एफआईआर के मुख्य शिकायतकर्ता हैं, जिस दस्तावेज के आधार पर सीबीआई जांच कर रही है। अब वे हार्ट प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। तनाव बढ़ रहा है। सीबीआई को अब सुशांत मामले में जल्द निष्कर्ष निकालना चाहिए।

 

सुशांत सिंह राजपूत के पिता की तबीयत के बारे में जानते ही फैंस घबरा गए हैं। कई फैंस सोशल मीडिया के जरिए केके सिंह का हालचाल ले रहे हैं। वहीं कुछ लोग उनके पिता की सेहत के लिए प्रार्थना भी कर रहे हैं। बता दें कि 14 दिसंबर को सुशांत सिंह राजपूत के की मौत को 6 महीने हो गए हैं। उनका शव बांद्रा (मुंबई) स्थित फ्लैट में मिला था। इस मामले में केंद्र की दो अन्य एजेंसियां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भी अलग-अलग एंगल से जांच कर रही हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

खुल गया सोनम वांगचुक और '3 इडियट्स' का एक बड़ा राज, 17 साल बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, 100 करोड़ बनाने में महज 4 कदम दूर