
मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में उनके रूम मेट रहे सिद्धार्थ पिठानी ने एक्टर के परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मुंबई पुलिस को भेजे एक ईमेल में सिद्धार्थ ने कहा है कि उन पर रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बयान देने को लेकर सुशांत की फैमिली की तरफ से दबाव बनाया जा रहा है, जबकि उन्हें इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। बता दें कि सुशांत ने जब सुसाइड किया था तो उस दौरान सिद्धार्थ पिठानी उनके साथ ही रहते थे।
सिद्धार्थ ने मुंबई पुलिस को जो ईमेल किया है, उसमें लिखा है कि 22 जुलाई को मेरे पास सुशांत के परिवार से ओपी सिंह, मीतू सिंह और एक अनजान नंबर से कॉन्फ्रेंस कॉल आई। रिया चक्रवर्ती जब सुशांत के साथ मॉन्ट ब्लांक अपार्टमेंट में रह रही थीं तो उनके खर्चों के बारे में पूछा गया।
इसके बाद 27 जुलाई को भी मेरे पास एक और अनजान नंबर से ओपी सिंह का फोन आया और उन्होंने मुझसे रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बिहार पुलिस को बयान देने के लिए कहा था।
उस कॉल में मुझसे कहा गया कि मेरे पास एक फोन आएगा। उसके बाद मेरे पास एक अनजान नंबर से फोन भी आया। 40 सेकेंड के बाद वह फोन कट गया और कोई बयान दर्ज नहीं हुआ था। मुझ पर रिया के खिलाफ उन चीजों पर बयान देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है, जिनकी मुझे जानकारी नहीं है।
सुशांत केस की सीबीआई जांच हो : फडणवीस
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर सुशांत केस की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने लिखा, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को अपनी जांच मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से शुरू कर देनी चाहिए। इससे पहले चिराग पासवान समेत कई लोग सीबीआई जांच की मांग कर चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी गुरुवार को सुशांत केस की सीबीआई जांच से संबंधित एक जनहित याचिका को खारिज कर दिया था।
बिहार पुलिस की मदद नहीं कर रही मुंबई पुलिस :
बिहार सरकार के एडवोकेट जनरल ललित किशोर ने कहा कि जब एक राज्य की पुलिस दूसरे राज्य में जांच के लिए जाती है तो उसे मदद की जाती है। लेकिन, यहां दुर्भाग्य से मुंबई पुलिस मामले की जांच में बिहार पुलिस की कोई मदद नहीं कर रही है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।