सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने भाई को कहा 'आखिरी अलविदा', बोलीं-तुम जहां भी हो खुश रहो

Published : Jun 30, 2020, 12:13 PM IST
सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने भाई को कहा 'आखिरी अलविदा', बोलीं-तुम जहां भी हो खुश रहो

सार

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने गुडबाय मैसेज के साथ ही भाई की प्रेयर मीट की भी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है। एक्टर की बहन ने अपनी पोस्ट में सिर्फ तीन लाइनें ही लिखी हैं और उनकी इस पोस्ट को पढ़कर किसी का भी दिल पसीज सकता है।

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 17 दिन हो चुके हैं और आज भी उनको चाहने वाला हर इंसान इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहा है कि वो अब दुनिया में नहीं रहे। फैंस उनकी पुरानी से पुरानी फोटोज सोशल मीडिया पर लगातार शेयर कर रहे हैं। उनके लिए पोस्ट लिख रहे हैं। इसी बीच एक्टर की बड़ी बहन श्वेता ने भी कई पोस्ट शेयर किए हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में भाई को 'आखिरी अलविदा' कहा है और कामना की है कि वो जहां कहीं भी हों खुश रहें। 

बहन ने भाई के लिए लिखी इमोशनल पोस्ट 

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने गुडबाय मैसेज के साथ ही भाई की प्रेयर मीट की भी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है। एक्टर की बहन ने अपनी पोस्ट में सिर्फ तीन लाइनें ही लिखी हैं और उनकी इस पोस्ट को पढ़कर किसी का भी दिल पसीज सकता है। उन्होंने लिखा, 'प्यार और पॉजिटिविटी से भरा प्यार मेरे छोटे भाई। उम्मीद है तुम जहां भी हो खुश रहो। हम तुमसे हमेशा प्यार करते रहेंगे।'

 

27 लोगों से की जा चुकी है पूछताछ

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में अब तक कुल 27 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। मुंबई पुलिस लगातार इस केस में जांच पड़ताल कर रही है, लेकिन अभी तक इस मामले के तह तक नहीं पहुंच सकी है। इसके साथ ही, लोग मुंबई पुलिस पर सवाल खड़ा कर रहे हैं और मामले में सीबीआई जांच की मांग करने में जुटे हुए हैं। शेखर सुमन, रुपा गांगुली और पायल रोहतगी जैसे सितारे सुशांत सिंह राजपूत के केस में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।

संदीप सिंह पर उठाए जा रहे हैं सवाल

सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त संदीप सिंह पर भी लोग कई तरह के सवाल उठा रहे हैं। उनके निधन के बाद संदीप सिंह ने ही हर एक जिम्मेदारी संभाली थी और इस मामले में अब तक कई इंटरव्यू भी दे चुके हैं। लोगों का कहना है कि अगर संदीप सुशांत के इतने ही अच्छे दोस्त हैं तो कभी एक्टर ने इस बात का जिक्र क्यों नहीं किया? और कई लोगों का ये भी कहना है संदीप सिंह ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन से पहले उनके साथ कोई भी तस्वीर क्यों नहीं शेयर की थी?
 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Bhooth Bangla Collection Day 31: 200 करोड़ क्लब में शामिल होगी 'भूत बंगला', करनी है बस इतनी कमाई
Pati Patni Aur Woh Do Collection Day 3: BO पर छाई 'पति पत्नी और वो 2', तीसरे दिन की सबसे ज्यादा कमाई