सुशांत के स्टाफ को बहन प्रियंका ने लगाई फटकार, पैसों के हेरफेर का था मामला

Published : Aug 14, 2020, 10:06 AM IST
सुशांत के स्टाफ को बहन प्रियंका ने लगाई फटकार, पैसों के हेरफेर का था मामला

सार

सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस की गुत्थी अभी तक सुलझ नहीं पाई है। हर दिन मामले को लेकर कोई ना कोई खुलासा हो रहा है। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक्टर की बहन प्रियंका सिंह और बहनोई सिद्धार्थ तंवर सुशांत के स्टाफ को फटकार लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस की गुत्थी अभी तक सुलझ नहीं पाई है। हर दिन मामले को लेकर कोई ना कोई खुलासा हो रहा है। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक्टर की बहन प्रियंका सिंह और बहनोई सिद्धार्थ तंवर सुशांत के स्टाफ को फटकार लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें वो एक्टर के स्टाफ रजत मेवाती से सवाल-जवाब कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि रजत मेवाती एक्टर का अकाउंट्स देखते थे। 

रजत मेवाती ने पैसे किसी और अकाउंट में किए थे ट्रांसफर 

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि प्रियंका सिंह और उनके पति रजत को पैसों को लेकर फटकार लगा रहे हैं। कहा ये भी जा रहा है कि रजत ने कुछ पैसे किसी और खाते में ट्रांसफर किए थे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को  3 अप्रैल, 2019 का बताया जा रहा है। इसमें सुशांत के बहन और बहनोई दोनों ही स्टाफ रजत मेवाती से सवाल-जवाब र रहे हैं। ये पूछ रहे हैं कि किसे पैसे ट्रांसफर किए उसका नाम बताओ। 

रजत मेवाती के बाद इनकी हुई नियुक्ति 

रजत मेवाती के बाद सैमुअल मिरांडा की नियुक्ति हुई। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि बहन ने सारी जानकारी के बाद सैमुअल को मेवाती की जगह रखा। प्रियंका ने ही सैमुअल का इंटरव्यू किया था और उन्हें मेवाती की जगह दी थी। एफआईआर में ये आरोप है कि सैमुअल को रिया चक्रवर्ती ने रखा था। वो रिया के लिए काम करता था। लेकिन, रिपोर्ट्स में सूत्रों का दावा है कि प्रियंका ने कथित तौर पर सैमुअल को रखा था। मालूम हो कि सैमुअल का ही नाम पटना पुलिस से लेकर सीबीआई तक की एफआईआर में है।

वीडियों में सुशांत के रिश्तेदार बार-बार कह रहे हैं कि किसके कहने पर पैसे ट्रांसफर किए। बताओ नहीं तो कड़ी कार्रवाई होगी। बता दें, इस वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत कहीं भी नजर नहीं आ रहे हैं। सुशांत केस में पैसे को लेकर ही तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं। रिया पर इसके आरोप लगे हैं।

सीबीआई जांच की मांग हुई तेज

वहीं, सुशांत केस में सीबीआई जांच की मांग तेज होती जा रही है। अब बॉलीवुड से भी सीबीआई जांच की मांग उठ रही है। स्टार से लेकर परिवार ने अब मामले को लेकर कैंपेन शुरू कर दिया है। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रही है। श्वेता सिंह कीर्ति लोगों से इंसाफ की इस मुहिम में शामिल होने की अपील कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक तस्वीर ट्वीट की है। उसमें लिखा है कि 'सुशांत सिंह राजपूत के लिए 24 घंटे की एक प्रार्थना सभा की जा रही है। सभी लोग इससे जुड़ें। ताकि, सच्चाई बाहर आए और इंसाफ मिल सके।'

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar Day 40 Collection: 1300 करोड़ी हुई रणवीर सिंह की फिल्म, 40वें दिन की इतनी कमाई
Lohri 2026: वो 6 फिल्में जिसमें दिखी लोहड़ी की रौनक, एक में धर्मेंद्र संग दिखे सनी-बॉबी