सोशल मीडिया पर उठी स्वरा भास्कर की गिरफ्तारी की मांग, ऐसा था एक्ट्रेस का रिएक्शन

Published : Jun 07, 2020, 07:54 AM IST
सोशल मीडिया पर उठी स्वरा भास्कर की गिरफ्तारी की मांग, ऐसा था एक्ट्रेस का रिएक्शन

सार

स्वरा भास्कर बॉलीवुड में अपनी फिल्मों के अलावा किसी भी मुद्दे पर बेबाकी से राय रखने के लिए जानी जाती है। कई बार उन्हें अपनी राय रखने के लिए ही सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का सामना करना पड़ता है। कई बार एक्ट्रेस का रिएक्शन भी आता है। स्वरा सीएए प्रोटेस्ट में काफी एक्टिव रही थीं।

मुंबई. स्वरा भास्कर बॉलीवुड में अपनी फिल्मों के अलावा किसी भी मुद्दे पर बेबाकी से राय रखने के लिए जानी जाती है। कई बार उन्हें अपनी राय रखने के लिए ही सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का सामना करना पड़ता है। कई बार एक्ट्रेस का रिएक्शन भी आता है। स्वरा सीएए प्रोटेस्ट में काफी एक्टिव रही थीं। ऐसे उनका एक भाषण देते हुए वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी वजह से ट्विटर पर उनकी गिरफ्तारी की मांग उठने लगी। अब इस पर भी एक्ट्रेस का रिएक्शन सामने आया है।  

ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा #ArrestSwaraBhaskar

स्वरा भास्कर को लेकर ट्विटर पर #ArrestSwaraBhaskar ट्रेंड कर रहा है। यूजर्स स्वरा भास्कर को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। दरअसल, उनके एक भाषण की क्लिप ट्विटर पर वायरल हो रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह भाषण उस समय का है जब सीएए और एनआरसी को लेकर देश में हंगामा हो रहा था। कुछ ट्विटर यूजर्स ने स्वरा भास्कर पर दिल्ली में दंगा फैलाने का आरोप लगा रहे हैं। 

 

सामने आया एक्ट्रेस का रिएक्शन 

वहीं, ट्विटर अरेस्ट स्वरा भास्कर ट्रेंड होने बाद एक्ट्रेस का भी बयान है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'मेरे दोस्त... इसी कारण भारत में अधिकतर सेलिब्रिटीज सिर्फ हाथियों के लिए आवाज उठाते हैं।' बता दें कि स्वरा भास्कर संशोधित नागरिकता कानून और भारतीय राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर को लेकर कई बयान दे चुकी हैं। गौरतलब है कि स्वरा भास्कर ने अपने इस भाषण में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर पूछा था कि मुसलमानों को क्यों निशाना बनाया जाता है?

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Tiger vs Pathaan बनेगी या नहीं? सलमान-शाहरुख खान की फिल्म पर आया सबसे बड़ा अपटेड
'Border 2' 500 CR क्लब से कितनी दूर? India-Pak मैच के बीच सनी देओल की फिल्म ने की बंपर कमाई