कानपुर शूटआउट: एनकाउंटर में मारा गया गैंगस्टर, एक्ट्रेस बोली-वो कहते हैं कि बॉलीवुड की कहानियां सच्चाई से दूर

Published : Jul 10, 2020, 11:01 AM ISTUpdated : Jul 10, 2020, 11:03 AM IST
कानपुर शूटआउट: एनकाउंटर में मारा गया गैंगस्टर, एक्ट्रेस बोली-वो कहते हैं कि बॉलीवुड की कहानियां सच्चाई से दूर

सार

कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले गैंगस्टर विकास दुबे को गुरुवार 8 जुलाई को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उसे वहां से पुलिस की टीम कानपुर लेकर आ रही थी। तभी रास्त में बारिश के कारण उसकी गाड़ी फिसल गई और वो रोड पर ही पलट गई। 

मुंबई. कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले गैंगस्टर विकास दुबे को गुरुवार 8 जुलाई को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उसे वहां से पुलिस की टीम कानपुर लेकर आ रही थी। तभी रास्त में बारिश के कारण उसकी गाड़ी फिसल गई और वो रोड पर ही पलट गई। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी जख्मी हो गए थे। तभी मौके का फायदा उठाने की कोशिश में विकास पुलिस की बंदूक छीनकर भागने की फिराक में था। एसटीएफ और विकास के बीच हुई मुठभेड़ में वो मारा गया, जिस पर कई लोगों के रिएक्शन्स आ रहे हैं। साथ ही बॉलीवुड का भी रिएक्शन सामने आया है। 

तापसी पन्नू ने किया ट्वीट

तापसी पन्नू ने विकास दुबे के एनकाउंटर को लेकर ट्वीट किया और लिखा, 'Wow, हमने इसकी उम्मीद तो बिल्कुल भी नहीं की थी, और फिर वे कहते हैं कि हमारी बॉलीवुड की कहानियां वास्तविकता से दूर होती हैं।' बता दें कि विकास दुबे के एनकाउंटर को लेकर तापसी पन्नू के अलावा बॉलीवुड डायरेक्टर ओनिर और एक्टर प्रकाश राज ने भी ट्वीट किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। वहीं, तापसी पन्नू अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने बेबाक विचारों के लिए भी खूब जानी जाती हैं। वह अक्सर समसामयिक मुद्दों पर खुलकर बोलती है।  

गार्ड ने की थी गैंगस्टर की पहचान 

गौरतलब है कि विकास को उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वह मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में महाकाल के दर्शन करने पहुंचा था। गार्ड द्वारा पहचाने जाने के बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। मध्य प्रदेश पुलिस ने कल रात ही उसे उत्तर प्रदेश पुलिस के हवाले किया था। विकास दुबे को लेकर रवाना हुई गाड़ियों में सबसे आगे चल रही गाड़ी ने गुना के टोल प्लाजा के स्टॉपर पर तेजी से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद पीछे काफिले में चल रही अन्य गाड़ियों ने तेजी से ब्रेक लगाए और सभी गाड़ियों का संतुलन बिगड़ गया। ऐसे में विकास दुबे ने भागने की कोशिश की, जिसपर एक पुलिसकर्मी ने उसे मार दिया। 

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 Advance Booking Day 1: रणवीर सिंह की फिल्म का तूफ़ान, कुछ ही घंटों में कमाए करोड़ों
Women's Day: बॉलीवुड स्टार्स की 6 बेटियां कितनी अमीर, TOP लिस्ट में No.1 कौन?