कंगना रनौत का सपना रह जाएगा अधूरा! विवेक अग्निहोत्री ने उनके साथ फिल्म बनाने से इस वजह से किया इंकार

'द कश्मीर फाइल्स'बॉक्स ऑफिस पर आते ही छा गया। कश्मीर में हुए नरसंहार पर बनी इस मूवी ने लोगों को अंदर से हिला कर रख दिया। इस विषय पर मूवी बनाने के लिए विवेक अग्निहोत्री की हर तरफ तारीफ हो रही है। कंगना रनौत समेत बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने 'द कश्मीर फाइल्स'ना सिर्फ देखी, बल्कि इसकी पब्लिसिटी भी की। 

Nitu Kumari | Published : Mar 30, 2022 9:15 AM IST / Updated: Mar 30 2022, 02:53 PM IST

मुंबई. 'द कश्मीर फाइल्स' की आंधी में अक्षय कुमार की 'बच्चन पांडे' और प्रभास की 'राधे श्याम' उड़ गए। फिल्म ने वर्ल्ड वाईड तकरीबन 231 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस मूवी के चर्चे हर तरफ हो रहे हैं। कश्मीरी पंडित तो विवेक अग्निहोत्री के पैर छू कर ऐसी मूवी बनाने के लिए धन्यवाद कहते दिखाई दे रहे हैं। बॉलीवुड से जुड़े कई सारे सेलेब्स इस मूवी की तारीफ कर चुके हैं। कंगना रनौत भी उस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने इस फिल्म की खूब तारीफ की। 

बॉलीवुड 'क्वीन'ने ना सिर्फ विवेक अग्निहोत्री को इस मूवी के लिए प्रशंसा की, बल्कि कई सितारों पर निशाना भी साधा जिन्होंने इस मूवी को लेकर कुछ नहीं कहा है। कंगना विवेक अग्निहोत्री के साथ काम करने के लिए भी इच्छुक हैं। हाल ही में कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि कंगना रनौत और निर्देशक विवेक अग्निहोत्री एक साथ काम करने वाले हैं। लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं है।

Latest Videos

विवेक अपनी फिल्म में किसी स्टार को नहीं लेना चाहते

एक इंटरव्यू में विवेक अग्निहोत्री से जब पूछा गया कि क्या वो कंगना रनौत के साथ काम करने वाले हैं? तब उन्होंने कहा कि उन्हें उनकी फिल्मों में किसी स्टार की जरूरत नहीं है। उन्हें बस अभिनेता चाहिए। बता दें कि निर्देशक ने अब तक जितनी भी फिल्में बनाई है उसमें किसी भी बड़े स्टार को नहीं लिया है। 

चॉकलेट से लेकर  'द ताशकंद फाइल्स'तक मूवी बनाने वाले विवेक अग्निहोत्री ने बताया कि जब मैंने 12 साल पहले बतौर निर्देशक अपनी यात्रा शुरू की थी, तब मैंने फैसला किया था कि अपने अनुसार फिल्में बनाऊंगा। मेरा मानना है कि सिनेमा लेखक और निर्देशक का माध्यम होता है।

विवेक की अगामी मूवी बनकर तैयार

बता दें कि विवेक अग्निहोत्री ने अब तक छह मूवी के लिए काम किया है। चॉकलेट,  धन धना धन गोल,फ्रीडम, जिद,  द ताशकंद फाइल्स और द कश्मीर फाइल्स शामिल है। अब निर्देशक अपनी आगामी फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स' के रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। 

और पढ़ें:

वरुण धवन भी करने जा रहे हैं ओटीटी में डेब्यू, प्रियंका चोपड़ा के साथ इस सीरीज में आएंगे नजर

प्रियंका चोपड़ा-सलमान खान समेत बॉलीवुड के ये सेलेब्स नहीं बन सकते कभी दोस्त

KGF ही नहीं गोल्ड माइंस पर बनी ये मूवी भी मचा दी थी धूम, खदान की खूनी जंग देख दहल गए थे लोग

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

करोलबाग हादसाः 'मां चिंता मत करना' 12 साल के अमन की मौत ने हर किसी को रुलाया
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
हरियाणा BJP संकल्प पत्र की 20 बड़ी बातें: अग्निवीर को पर्मानेंट जॉब-महिलाओं को 2100 रु.
दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट: कौन हैं वो 5 मंत्री जो आतिशी के साथ लेंगे शपथ